Gurgaon Sonipat (Haryana) Coronavirus Cases 17 August Update | Haryana Corona Cases District-Wise/Unlock Phase-1 Latest News; Gurugram Faridabad Sonipat Panipat Karnal | प्रदेश में 47 हजार पार पहुंचे कुल कोरोना संक्रमित, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने पीजी के लिए शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurgaon Sonipat (Haryana) Coronavirus Cases 17 August Update | Haryana Corona Cases District Wise Unlock Phase 1 Latest News; Gurugram Faridabad Sonipat Panipat Karnal

पानीपत3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर का दृश्य।

  • गुड़गांव में पंडालों में नहीं बल्कि ऑनलाइन दर्शन देंगे गणेश जी
  • करनाल में प्लाज्मा बैंक होगा शुरू, सीएम करेंगे उद्घाटन

प्रदेश में अनलॉक-3 का 17वां दिन है। हरियाणा में कोरोना के कुल संक्रमित मरीज 47 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं 538 की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने सोमवार से पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं देकर सत्र की शुरुआत कर दी। यूनिवर्सिटी के शिक्षक पहले ही ऑनलाइन स्टडी मैटर तैयार कर चुके हैं। हालांकि प्रदेश में अभी भी फाइनल ईयर के छात्रों पर कोई फैसला नहीं हो पाया है कि उनकी परीक्षाएं कब होंगी।

करनाल में प्लाज्मा बैंक बनकर तैयार, सीएम करेंगे उद्घाटन
करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा बैंक बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर करेंगे। इससे गंभीर मरीजों की जांच बचाई जा सकेगी। सीएम ठीक हो चुके ज्यादा से ज्यादा मरीजों को प्लाज्मा डोनेट करने का आह्वान पहले ही कर चुके हैं।

गणेश चतुर्थी पर इस बार पंडालों में नहीं ऑनलाइन दर्शन देंगे गणेश जी
गणेश चतुर्थी पर इस बार गणपति बप्पा पंडालों में नहीं बल्कि घरों में विराजेंगे। कोविड-19 के चलते गुड़गांव में इस बर घरों में ही पूजा की जाएगी। 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। इस बार जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम और विसर्जन की अनुमति नहीं दी है। इस संबंध में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाने वाली कमेटियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रदेश में 156 मरीजों की हालत नाजुक
हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 47 हजार का आंकड़ा पार कर गई। रविवार को 743 नए मामले आए तो 662 मरीज कोरोना को हराकर घर पहुंचे। वहीं 10 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। 156 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 133 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 23 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।
प्रदेश में इन जिलों में आए 743 मरीज
20 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 117, गुड़गांव में 78, कुरुक्षेत्र में 72, पानीपत में 70, अंबाला में 68, रोहतक में 65, करनाल में 57, पंचकूला में 47, सिरसा में 27, नारनौल में 23, हिसार व पलवल में 22-22, सोनीपत में 20, फतेहाबाद में 16, कैथल में 15, रेवाड़ी में 10, झज्जर में 7, भिवानी में 6, नूंह व जींद में 3-3 संक्रमित मिले।

662 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
इसके साथ ही फरीदाबाद में 119, गुड़गांव में 86, अंबाला में 82, सोनीपत में 51, हिसार में 46, करनाल में 43, पंचकूला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 31, कुरुक्षेत्र में 26, रोहतक व जींद में 18-18, फतेहाबाद में 14, सिरसा में 12, नूंह में 10, कैथल में 8 तथा नारनौल, झज्जर व भिवानी में 7-7 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 2-2 तथा रोहतक, पानीपत, करनाल व हिसार में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

अब तक 538 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 538 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 383 पुरूष और 155 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 153, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 40, पानीपत में 33, रोहतक में 25, अंबाला में 21, कुरुक्षेत्र में 16, करनाल में 14, रेवाड़ी में 14, झज्जर में 13, नूंह व यमुनानगर में 12-12, हिसार में 11, पलवल में 10, सिरसा व भिवानी में 8-8, जींद में 6, फतेहाबाद में 4, पंचकूला में 3, कैथल में 2 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Zee Learn skyrockets 7% after RattanIndia Finance acquires 6.42% stake

Mon Aug 17 , 2020
Zee Learn, a part of Essel Group, skyrocketed over 7% on Sensex after RattanIndia Finance acquired 6.42% stake in the company. On Sensex, the Zee Learn stock has clocked an intraday high of Rs15.90 per piece. On the other hand, listed companies like RattanIndia Infrastructure and RattanIndia Power have also […]

Breaking News

Recent Posts