- Hindi News
- Business
- Luxury Houses Become Expensive In These Cities Including Delhi And Bengaluru, Know Where Is The Most Expensive Luxury House In The World
नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इस लिस्ट में फिलीपींस की राजधानी मनीला में जून, 2020 तक सालाना आधार पर लग्जरी घरों के दाम 14.4 प्रतिशत बढ़े हैं।
- लग्जरी घरों की कीमतों में तेजी के मामले में बेंगलुरु 26वें स्थान और दिल्ली 27वें स्थान पर हैं
- दूसरी तिमाही में बेंगलुरु और मुंबई एक-एक रैंक बढ़े हैं, जबकि दिल्ली ने पांच रैंक की छलांग लगाई है
लग्जरी घर खरीदने का सपना किसका नहीं होगा। अगर आप भी लग्जरी घर खरीदने की सोच रहे हैं तो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। दरअसल, नाइट फ्रैंक की ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स की दूसरी तिमाही-2020’रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में लग्जरी घरों या प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना आधार पर तेजी के मामले में बेंगलुरु 26वें और दिल्ली 27वें स्थान पर हैं। वहीं, मुंबई 32वें स्थान पर है।
फिलीपींस की राजधानी मनीला पहले नंबर पर है
नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में बेंगलुरु और मुंबई एक-एक रैंक बढ़े हैं, जबकि दिल्ली ने पांच रैंक की छलांग लगाई है। इस लिस्ट में फिलीपींस की राजधानी मनीला पहले नंबर पर है। इसके बाद टोक्यो (8.60%) और स्टॉकहोम (4.40%) आते हैं। बैंकॉक जून 2020 में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला वैश्विक शहर था, जहां लक्जरी घरों की कीमतों में 5.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
जानिए, कितनी महंगी हुई लग्जरी प्रापर्टी
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष के अप्रैल-जून की तुलना में इस साल की पहली तिमाही में बेंगलुरु में लग्जरी घरों या प्रॉपर्टी का कैपिटल वैल्यू 0.6 प्रतिशत और दिल्ली में 0.3 प्रतिशत बढ़ा। मुंबई में इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना आधार पर कीमतों में वृद्धि के मामले में बेंगलुरु 26वें स्थान पर है। दूसरी तिमाही में बेंगलुरु में लग्जरी घरों की कीमत 0.60 प्रतिशत बढ़कर 19,727 रुपए प्रति वर्ग फुट रहीं। वहीं, इस लिस्ट में दिल्ली 27वें स्थान पर हैं। हालांकि, यह पिछले 11 वर्ष में सबसे कम सालाना बढ़ोतरी है। इस लिस्ट में फिलीपींस की राजधानी मनीला में जून, 2020 तक सालाना आधार पर लग्जरी घरों के दाम 14.4 प्रतिशत बढ़े हैं।
हाई प्रीमियम खरीद की जगह कस्टमर गोल्ड में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन शिशिर बैजल ने कहा, ‘महामारी से प्रभावित आर्थिक संकट ने अनिश्चितता के डर से वैश्विक बाजारों को उलझा दिया है। दुनिया भर में अल्ट्रा-अमीर खरीदारों को एक प्रमुख रेसीडेंशियल संपत्ति वर्ग की हाई प्रीमियम खरीद को टालते हुए और लिक्विडिटी खासकर सोने और अन्य संसाधनों में निवेश किया जा रहा है।
0
