Union Minister Arjun Ram Meghwal’s tested corona negative, gets discharged from AIIMS | केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी कोरोना को मात, AIIMS से डिस्चार्ज होकर घर लौटे

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात दे दी है. उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद मंत्री को दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. मेघवाल ने इस महामारी से जंग जीतने पर अस्पताल के डॉक्टरों और अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद किया.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं COVID-19 से ठीक होकर आज AIIMS से डिस्चार्ज हो गया हूं. चिकित्सकीय सलाह पर मैं कुछ दिन तक होम आइसोलेशन में रहूंगा. मैं डॉक्टर्स नर्सेज व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं. आप सभी शुभचिंतकों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की, इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा.’

आपको बता दें कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अर्जुन राम मेघवाल को शनिवार (8 अगस्त) को AIIMS ट्रॉमा सेंटर के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था. मेघवाल ने खुद ट्विटर अकाउंट पर कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की थी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Doctor Stranger actress Kang So-ra is getting married, writes a special letter to the fans  : Bollywood News

Mon Aug 17 , 2020
Popular South Korean actress Kang So-ra is getting married. The announcement was made on August 17 via her agency that the actress will tie the knot with her non-celebrity boyfriend on August 29. The actress was to get married earlier this month due to spike in COVID-19 cases, they had […]

Breaking News

Recent Posts