Terrorists attack CRPF bunker outside the CRPF camp at Nehama in Kulgam district | कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया, सुबह बारामूला में 3 जवान शहीद हुए थे, 2 आतंकी भी ढेर हुए थे

  • Hindi News
  • National
  • Terrorists Attack CRPF Bunker Outside The CRPF Camp At Nehama In Kulgam District

श्रीनगर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीआरपीएफ के मुताबिक, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

  • नेहमा में कैंप के बाहर सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने धावा बोला
  • सोमवार सुबह ही बारामूला में एनकाउंटर के दौरान लश्कर के कमांडर समेत दो आतंकी ढेर हुए थे

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) कैंप को निशाना बनाया। आतंकियों ने नेहमा में कैंप के बाहर सीआरपीएफ बंकर पर हमला किया। हमले में एक जवान के घायल होने की खबर है। सीआरपीएफ के मुताबिक, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

सुबह बारामूला में आतंकियों की फायरिंग में 3 जवान शहीद हुए थे
इससे पहले बारामूला जिले के करीरी इलाके में आतंकियों ने सोमवार सुबह सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर हमला कर दिया था। हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए थे। इनमें एक लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर था।

डेढ़ महीने पहले सीआरपीएफ पार्टी पर हमला हुआ था

बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में 1 जुलाई को भी सीआरपीएफ की पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था। हमले में एक जवान शहीद हो गया और 3 जख्मी हुए थे। आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। मारे गए व्यक्ति के साथ उनका 3 साल का पोता भी था। सिक्योरिटी फोर्सेज ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया था।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

আবারও নক্ষত্রপতন, প্রয়াত শাস্ত্রীয় সঙ্গীত শিল্পী পণ্ডিত যশরাজ

Mon Aug 17 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: অবসান হল প্রায় ৮০ বছরের সঙ্গীত জীবনের। প্রয়াত শাস্ত্রীয় সঙ্গীত শিল্পী পণ্ডিত যশরাজ। আজ সোমবার নিউ জার্সিতে মৃত্যু হয় তাঁর। মৃত্যুকালে তাঁর বয়স হয়েছিল ৯০ বছর। এদিন তাঁর মৃত্যুর সংবাদ নিশ্চিত করেছেন তাঁর কন্যা দুর্গা যশরাজ। বহুদিন ধরেই বার্ধক্যজনিত নানা সমস্যায় ভুগছিলেন তিনি। অবনতি হচ্ছিল তাঁর শারীরিক অবস্থার। আরও […]

Breaking News

Recent Posts