नई दिल्ली। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को 12.50 पैसे मजबूत होकर बंद हुआ।मुद्रा बाजार के जानकारों के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में जबरदस्त उछाल और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से निवेशकों की धारणा में सुधार के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12.50 पैसे मजबूत होकर 74.7550 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सुबह 74.78 पर खुला और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले लाभ दर्शाता 74.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ज्ञात हो कि सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
यह खबर भी पढ़े: अहमदाबाद सहित राज्य के पांच शहरों में गगनचुंबी इमारतें बनाने का रास्ता साफ
यह खबर भी पढ़े: VIDEO : ONGC में फिर निकली Vacancy, 1 लाख रुपये प्रति माह तक मिलेगी सैलरी
