Car Falls Into Canal in Rajasthan Jaipur; Chaksu SDM OP Saharan, Tehsildar and SHO reached On Spot | गाड़ी के नहर में गिरने की सूचना से मचा हड़कंप; अधिकारी, सिविल डिफेंस की टीम और क्रेन मौके पर पहुंची

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Car Falls Into Canal In Rajasthan Jaipur; Chaksu SDM OP Saharan, Tehsildar And SHO Reached On Spot

जयपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिविल डिफेंस की टीम ने नहर में शुरू की तलाश।

  • जानकारी अनुसार, सुबह शिव डूंगरी पुलिया से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने दीवार को टूटा हुआ देखा

(विष्णु मामोड़िया). जिले के चाकसू में बुधवार सुबह शिव डूंगरी की पुलिया से गाड़ी पानी में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर चाकसू एसडीएम ओपी सहारण, तहसीलदार और एसएचओ मौके पर पहुंचे। वहीं, सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।

जानकारी अनुसार, सुबह शिव डूंगरी पुलिया से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने दीवार को टूटा हुआ देखा। साथ ही पुलिया की दीवार के टूटे हिस्से के पास कार के टायरों की रगड़ के निशान भी थे। ऐसे में अंदेशा हुआ कि कोई वाहन पुलिया से नीचे बनी नहर में गिरा है। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। साथ ही जयपुर से सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची।

मौके पर क्रेन भी मंगाई गई

इसके साथ फिलहाल पुलिया को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर तैनात हैं। साथ ही एक क्रेन भी घटनास्थल पर मंगाई गई है।

गाड़ी की तलाश के लिए मौके पर क्रेन भी मंगवाई गई।

गाड़ी की तलाश के लिए मौके पर क्रेन भी मंगवाई गई।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sprains, Strains? New Guidelines Urge OTC Painkillers, Not Opioids

Wed Aug 19 , 2020
By Amy NortonHealthDay Reporter MONDAY, Aug. 17, 2020 (HealthDay News) People with common muscle and joint injuries should skip opioids and instead reach for over-the-counter pain relievers, new treatment guidelines suggest. The recommendations, from the American College of Physicians and American Academy of Family Medicine (AAFP), cover acute musculoskeletal injuries […]

Breaking News

Recent Posts