- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- 3 3 Inches Of Rain In Rajgarh, Taranagar And Sardarshahar Of Churu District, Jaipur And Dausa Also Witness Rain
जयपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चूरू। तारानगर में 47 मिमी बारिश हुई। इससे बाजार तथा कुछ इलाकों में घरों में पानी भर गया।
- गुरुवार को बारां, झालावाड़, कोटा जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट
राजस्थान में शेखावाटी, जयपुर और दौसा सहित कुछ इलाकों में बुधवार को बादल जमकर बरसे। चूरू में बारिश से एक हवेली ढह गई तो बारां के छबड़ा में कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत हो गई। चूरू जिले के सरदारशहर में 70, राजलदेसर में 50 और चूरू में 19.8 एमएम बारिश हुई। रतनगढ़, राजलदेसर, बीदासर, सिद्धमुख व चूरू में अच्छी बारिश हुई। सुजानगढ़ में शाम को करीब आधा घंटे बारिश हुई। बारिश के बाद शाम को चूरू में घंटाघर के पास एक हवेली ढह गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
दौसा में आधे शहर में एक इंच से अधिक बारिश, जबकि आधे शहर में रिमझिम
जिले में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 70 मिमी बारिश मोरेल बांध पर हुई। दौसा में आधे शहर में एक इंच से अधिक बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के आसपास तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। तहसील पर 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मोरेल बांध पर 70, महवा में 42, बांदीकुई में 33 मिमी बारिश हुई। बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ी है। बुधवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में कई जगह अच्छी बारिश हुई। सुबह 8 बजे तक राहुवास में 85, महवा में 55, लालसोट में 50, मोरेल बांध पर 20, रामगढ़ पचवारा में 25, लवाण में 30, नांगल राजावतान में 15 मिमी बारिश हुई।
बारिश से कई जगह खेत लबालब हो गए व रास्तों में पानी भर गया। बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ी है। मोरेल बांध में अब 13.9 फुट पानी हो गया। अब सैंथल सागर में 13.9, सिनोली में 5.1, झिलमिली में 3.8, गेटोलाव में 2.8, चांदराना में 5, सिंथोली में 4.6 व माधोसागर बांध में 5.5 फुट पानी है।

तारानगर में बाजारों व घरो में बारिश का पानी भर गया।
कहां- कितनी बारिश हुई: जल संसाधन विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में राहुवास में 85, महवा में 55, लालसोट में 50, मोरेल बांध पर 20, रामगढ़ पचवारा में 25, लवाण में 30, नांगल राजावतान में 15, रेडिया, बांदीकुई व बसवा में दो-दो, सिकराय में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
जयपुर में रात को शुरू हुई बरसात
जयपुर शहर में रात करीब आठ बजे बरसात शुरू हुई। करीब आधा घंटा तेज बरसा हुई इसके बाद हल्की बरसात की झड़ी लगी। बारिश मानसरोवर, वैशालीनगर, मालवीयनगर, सांगानेर सहित कई इलाकों में हुई। सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी हुई।
आगे क्या
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के बारां, झालावाड़, कोटा जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नागौर जिलों में कुछ स्थानों पर बादल गरजने तथा बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इनपुट तथा फोटो: आशीष गौतम, राजेंद्र जैमन, आदित्य शर्मा
0