नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 640 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 54,269 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। ज्ञात हो कि मंगलवार को सोना 54,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 3,112 रुपये की गिरावट के साथ 69,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 72,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वैश्विक बाजार में सोने का भाव कमजेारी के रुख के साथ 1,988 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी का भाव अपरिवर्तित रुख के साथ 27.43 डॉलर प्रति औंस था।