- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurgaon (Haryana) Coronavirus Cases Update Live | Haryana Lockdown Unlock 3 Latest News Sonipat Faridabad Rohtak Hisar Ambala
पानीपत2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज।
- 24 अगस्त को विधानसभा के प्रांगण में लगने वाले शिविर में विधायक, पत्रकार, कर्मचारी करवा सकेंगे टेस्ट
- स्वास्थ्य विभाग ने जिलास्तर पर भी सिविल सर्जन को दिए एमएलए का कोरोना टेस्ट करने के निर्देश
हरियाणा में अनलॉक-3 का 20वां दिन है। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं 26 अगस्त से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के सत्र से पहले 24 अगस्त को विधानसभा प्रांगण में कोरोना टेस्ट शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में विधायक, कर्मचारी, पत्रकार कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। कोरोना टेस्ट होने रिपोर्ट के बाद ही सभी विधायकों को विधानसभा में एंट्री मिलेगी। 3 दिन पुरानी रिपोर्ट ही मान्य होगी। इस संबंध में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दे दिए हैं। वहीं इसके साथ-साथ जिलास्तर पर भी सभी सिविल सर्जन को उनके जिले के अंतर्गत आने वाले विधायकों के कोविड टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम के 8 कमांडो समेत 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस का संक्रमण मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है। सीएम के 8 कमांडो समेत 9 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। पंचकूला की कोविड लैब में सभी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में 50,012 पर पहुंच गया, जिसमें से 42,056 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 7,307 है। वहीं 10 मौतों से मरने वालों की संख्या 567 पर पहुंच गई है जबकि 158 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 142 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 16 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।
84.23 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 889259 पर पहुंच गया है, जिसमें 833173 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6156 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.65 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 84.23 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 32 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 35079 पर पहुंच गया है। कोरोना से 567 मौतों से मृत्युदर 1.14 फीसद पर पहुंच गई है।
अब तक 567 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 567 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 403 पुरूष और 164 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 157, गुड़गांव में 131, सोनीपत में 40, पानीपत में 34, रोहतक में 26, अंबाला में 24, करनाल व कुरुक्षेत्र में 18- 18, यमुनानगर में 17, रेवाड़ी में 16, झज्जर में 14, नूंह में 13, हिसार में 12, पलवल में 10, सिरसा में 9, पंचकूला व भिवानी में 8-8, जींद में 6, फतेहाबाद में 4, कैथल में 3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
0
