Union jal shakti Minister Shekhawat Corona infected, self-tweeted information | केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत कोरोना संक्रमित, स्वयं ट्वीट कर दी जानकारी

जोधपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के साथ केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत(फाइल फोटो)।

  • कोरोना संक्रमित पो गए शहर भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी के साथ कई कार्यक्रमों में लिया था हिस्सा

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कोरोना संक्रमित हो गए है। शेखावत ने गुरुवार दोपहर स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी कल कोरोना पॉजिटिव आए थे। जोशी ने दो दिन पूर्व शेखावत के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी शेखावत व जोशी के साथ कुछ कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई थी।
केन्द्रीय मंत्री व जोधपुर के सांसद शेखावत इस समय दिल्ली में है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।
भाजपा के नेता लगातार आ रहे हैं कोरोना की चपेट में
मारवाड़ में भाजपा के नेता लगातार करोना की चपेट में आ रहे है। सबसे पहले बाड़मेर-जैसलमेर सांसद व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी संक्रमित पाए गए। उनका एम्स जोधपुर में इलाज चला। अब उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है और वे होम आइसोलेट है। जोधपुर के निवर्तमान महापौर घनश्याम ओझा, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई व शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी भी कोरोना संक्रमित पाए गए और इन सभी को एम्स में इलाज चल रहा है। अब इस सूची में शेखावत का नाम भी शामिल हो गया। नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल भी पॉजिटिव पाए गए थे। अब वे ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके है।
कार्यकर्ताओं में घबराहट
हाल ही जोधपुर यात्रा के दौरान शेखावत कई लोगों के संपर्क में आए थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग उनके साथ में रहे। अब इन सभी में घबराहट का माहौल है। इनमें से अधिकांश होम आइसोलेट हो चुके है और अपनी जांच करवाने में जुटे है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

পাকিস্তানের ধোনিকে চাই! গোপন কথা স্বীকার করে ফেললেন পাকিস্তানি ক্রিকেটার

Thu Aug 20 , 2020
অবসরপ্রাপ্ত ধোনির জন্য পাকিস্তানি ক্রিকেটাররাও আফসোস করছেন। Source link

Breaking News

Recent Posts