- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- 30 Thousand Rupees Bribed To Make Survey Report Of House Lease Positive, Arrested By JEN In Jaipur By Acb
जयपुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर में मकान के पट्टे की सर्वे रिपोर्ट पॉजिटिव बनाने की एवज में 9 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार जेईएन अंकुर मिश्रा
- नगर निगम मुख्यालय, जयपुर की आयोजना शाखा में कार्यरत है कनिष्ठ अभियंता
- एसीबी मुख्यालय की स्पेशल यूनिट (सेकंड) की टीम ने कार्रवाई की
- 21 हजार रूपए पहले ले चुका था, बकाया नौ हजार रूपए लेते पकड़ा
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय, जयपुर की आयोजना शाखा में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) अंकुर मिश्रा (27) को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ट्रेप की यह कार्रवाई मुख्यालय स्पेशल यूनिट सेकंड के प्रभारी एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में की गई। जेईएन के ट्रेप के बाद एसीबी टीम ने आरोपी के घर पर सर्च की। जहां करीब नौ लाख रूपए की रकम मिलने की जानकारी सामने आ रही है।
एएसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रिश्वत की यह राशि निवारू रोड हरनाथपुरा निवासी परिवादी कमलेश कुमार सोनी के मकान के पट्टे की सर्वे रिपोर्ट पॉजिटिव बनाने की एवज में ली गई थी। परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि नगर निगम की आयोजना शाखा में कार्यरत जेईएन अंकुर मिश्रा द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई जा रही है। वह परिवादी से 21 हजार रुपए की रिश्वत की पहले ही एडवांस ले चुके है। बकाया राशि 9 हजार रुपए की रिश्वत गुरूवार को लेकर बुला रहे है।
तब एसीबी ने ट्रेप रचा। परिवादी कमलेश कुमार रूपए लेकर जेईएन अंकुर मिश्रा के पास पहुंचा। जहां से वह उसे सीकर रोड स्थित खेतान अस्पताल के समीप तक ले गया। तब पीछा कर रही एसीबी टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां रिश्वत की रकम लेने पर इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने जेईएन अंकुर मिश्रा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम 9 हजार रूपए बरामद कर ली। आरोपी अंकुर जयपुर में सेक्टर 11, प्रताप नगर का रहने वाला है।
0
