लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम में इजाफा, डीजल का भाव स्थिर

नई दिल्‍ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (आईआोसी) ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम में इजाफा किया है। हालांकि, डीजल के भाव में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आईओसी ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। 

इंडियन आॉयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के चार महानगरों दिल्ली में पेट्रोल का दाम बढ़कर 81.19 रुपये प्रति लीटर, जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 73.56 रुपये है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.87 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 80.11 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 84.26 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 78.86 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 82.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.06 रुपये प्रति लीटर है।

उल्‍लेखनीय है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दिखी लेकिन मांग नहीं होने से फिर सुस्त हो गई। हालांकि, इस हफ्ते भी इसमें नरमी के संकेत हैं। ज्ञात हो कि एक दिन पहले कारोबार बंद होते वक्‍त डब्ल्यूटीआई क्रूड प्रति बैरल 0.83 डॉलर सस्ता था।

यह खबर भी पढ़े: आज हैं अखंड सौभाग्यवती का व्रत हरितालिका तीज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और व्रत विधि व पारण की परंपरा

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान विधानसभा सत्र की दूसरी बैठक आज, सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरेगी भाजपा ! जानिए क्या है बीजेपी का मास्टर प्लान?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Election 2020: Bihar Assembly Election Date Announcement Latest News Updates | सितंबर के आखिरी हफ्ते तक हो सकता है तारीख का ऐलान, 2-3 चरण में मतदान होने की उम्मीद, कोरोना संक्रमितों के लिए बनेंगे अलग बूथ

Fri Aug 21 , 2020
Hindi News Local Bihar Bihar Election 2020: Bihar Assembly Election Date Announcement Latest News Updates पटना22 मिनट पहले कॉपी लिंक मतदान के लिए 1.6 लाख बूथ बनाए जा सकते हैं। एक बूथ पर 1000 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। मतदान के दौरान बूथ पर भीड़ न इकट्ठा हो इसके लिए […]

Breaking News

Recent Posts