Gurgaon Triple Murder; Three Friends Shot Dead By Miscreants Today In Haryana Gurgaon | 3 दोस्तों को बदमाशों ने एक ही दिन ढूंढ-ढूंढ कर गोली मारी, जमीनी विवाद में की गई तीनों की हत्या

गुड़गांव2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुड़गांव में तिहरे मर्डर के बाद घटनास्थल पर जुटी पुलिस टीम।

  • कार सवार हमलावरों ने एक दोस्त को गुड़गांव के बसई गांव में तो दो को रिहायशी सोसाइटी में मारा
  • तिहरे हत्याकांड के बाद सोसाइटी में दहशत का माहौल, पुलिस की कई टीम कर रही मामले की जांच

गुड़गांव के बसई गांव व भवानी एनक्लेव में रहने वाले तीन दोस्तों की गुरुवार देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबसे पहले बसई गांव की वाल्मीकि चौपाल के पास एक युवक को कार सवार हमलावरों ने गोली मारी, इसके बाद सेक्टर-9 की सोसाइटी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोली कांड से सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है। मामला प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है।

दो दोस्तों को पहले सोसाइटी में घुसकर मारा

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि बसई गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सन्नी, 19 वर्षीय अनमोल व 20 वर्षीय विकास उर्फ समीर तीनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। तीनों का एक प्लॉट को लेकर किसी से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में गुरुवार देर शाम विंग्स अपार्टमेंट के बाहर पहले सन्नी को गोलियां मारी।

इसके बाद अपार्टमेंट के अंदर जाकर अनमोल पर गोलियां बरसा दी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बसई गांव में घुसकर बदमाशों ने विकास उर्फ समीर पर भी गोलियां की बौछार कर दी। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में विकास को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस भी सहमी हुई है।

तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस भी सहमी हुई है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार इस तिहरे हत्याकांड को एक प्लाट के मामले में गांव भुड़का कलां निवासी पवन नेहरा से विवाद चल रहा था, इस हत्याकांड को इसी रंजिश में अंजाम दिया गया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

বিতর্ককে পাত্তা না দিয়ে IPL-এর নতুন লোগো প্রকাশ করল BCCI

Fri Aug 21 , 2020
পরবর্তী খবর তোমার এখনও অবসর নেওয়ার বয়স হয়নি, সুরেশ রায়নাকে খোলা চিঠি প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর Source link

Breaking News

Recent Posts