BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 21 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | सप्ताह में कारोबार के पहले दिन बीएसई 214 अंक और निफ्टी 60 पॉइंट ऊपर बंद हुआ, एशियन पेंट्स के शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 21 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई 0.56% ऊपर 38,434 अंकों पर बंद
  • निफ्टी 0.53% ऊपर 11,371 अंकों पर रहा

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 214.33 अंक और निफ्टी 59.40 अंकों के बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 251.54 अंक ऊपर और निफ्टी 100.05 पॉइंट ऊपर खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 359.44 अंक तक और निफ्टी 108.9 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।

कारोबार के अंत में बीएसई 214.33 अंक या 0.56% ऊपर 38,434.72 पर और निफ्टी 59.40 पॉइंट या 0.53% ऊपर 11,371.60 पर बंद हुआ। आज जी एंटरटेनमेंट का शेयर 4% तक गिरा । इससे पहले गुरुवार को बीएसई 394.40 अंक या 1.02% नीचे 38,220.39 पर और निफ्टी 98.80 पॉइंट या 0.87% नीचे 11,309.60 पर बंद हुआ था।

आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनी LTP बढ़त बढ़त (%)
NTPC 106.25 5.15 5.09
पावर ग्रिड 189.60 8.40 4.64
एशियन पेंट्स 1,957.90 83.00 4.43
HDFC बैंक 1,085.70 26.70 2.52
हीरो मोटोकॉर्प 3,028.00 71.95

2.43

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 46.85 अंक ऊपर 27,739.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.40 फीसदी ऊपर के साथ 158.41 अंक बढ़त के साथ 11,477.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.32 फीसदी बढ़त के साथ 10.66 पॉइंट ऊपर 3,385.51 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 26.19 अंक ऊपर 3,390.09 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29,04,329 हो गई है। इनमें 6,90,884 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 21,57,941 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 54,975 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,860,184 हो चुकी है। इनमें 797,105 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 177,424 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 214.33 अंक ऊपर 38,434.72 पर और निफ्टी 59.40 पॉइंट ऊपर 11,371.60 पर बंद हुआ।

12:20 PM बीएसई 298.78 अंक ऊपर 38,519.17 अंक पर और निफ्टी 87.20 पॉइंट ऊपर 11,399.40 अंक पर कारोबार कर रहा है।

10:19 AM बीएसई पावर सेक्टर में शामिल सभी 14 कंपनियों के शेयर में बढ़त है।

09:37 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर ; पावर ग्रिड के शेयर में 3 फीसदी की बढ़त है।

एपल ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड हासिल किया है। दो साल पहले इस कंपनी ने एक ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन को हासिल किया था। बुधवार को यह 2 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट वैल्यूएशन वाली कंपनी बन गई। लेकिन अगला एक लाख करोड़ डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करना इस कंपनी के लिए उतना आसान नहीं होगा, जितना पहले 2 लाख करोड़ डॉलर में इसे आसानी थी।

09:34 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 कंपनियों के शेयर में बढ़त है।

09:30 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयर में बढ़त और सिर्फ भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट है।

09:26 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 22 में बढ़त और सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर में गिरावट है।

09:24 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 251.54 अंक ऊपर 38,471.93 पर और निफ्टी 100.05 पॉइंट ऊपर 11,309.60 पर बढ़त के साथ खुला है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Easy ways to avoid virus transmission inside the room - open the window, the air inside is more dangerous than outside | कमरे के अंदर भी कोरोना का ट्रांसमिशन संभव, इससे बचने के हैं आसान उपाय, जानिए कैसे घर में लाएं ताजी हवा

Fri Aug 21 , 2020
9 मिनट पहले कॉपी लिंक कमरे में लगे एसी का प्रकार जानें, कुछ बाहर की हवा को ठंडा करते हैं तो कुछ इंडोर एयर को रीसर्कुलेट करते हैं एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप कमरे में सुरक्षित जगह का पता नहीं लगा पा रहे हैं तो बेहतर है वहां ज्यादा न […]

Breaking News

Recent Posts