हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त अंदर फंसे सभी नौ लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने ये जानकारी दी. तेलंगाना के नगरकरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक पावर स्टेशन में हादसे के वक्त फंसे कर्मियों को बचाने की बचाव दल की कोशिशें नाकाम साबित हुईं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने श्रीशैलम प्लांट आग हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘श्रीशैलम हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लांट में आग की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. उम्मीद करता हूं कि जो घायल हुए हैं वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.’
Fire at the Srisailam hydroelectric plant is deeply unfortunate. My thoughts are with the bereaved families. I hope those injured recover at the earliest.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2020
बता दें कि बचाव दल के कर्मियों ने पांच पीड़ितों के शव बरामद किए हैं. इनकी पहचान असिस्टेंट इंजीनियर मोहन कुमार, उज्मा फातिमा और सुंदर के रूप में हुई है. इसके अलावा विभागीय इंजीनियर श्रीनिवास गौड़ और महेश की भी आग की चपेट में आकर मौत हो गई, इन दोनों के शव भी बरामद हुए हैं.
ये भी पढ़े- सुब्रमण्यम स्वामी ने PM मोदी को लिखा अर्जेंट लेटर, की ये मांग
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक आग लगने के बाद भीषण धुएं के बीच शवों को बाहर निकालने में सीआईएसएफ और एनडीआरएफ को काफी संघर्ष करना पड़ा. कुछ तो इस दौरान बीमार भी पड़ गए. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.
माना जा रहा है कि इस अंडरग्राउंड पावर हाउस के किसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट ही आग लगने की वजह रही होगी. हादसे के वक्त 30 लोगों के मौके पर रहने की सूचना मिली है जिनमें से 15 एक सुरंग से होकर सुरक्षित भाग निकले, जबकि बचाव दल द्वारा 6 को बाहर निकाला गया. इन्हें यहां के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
LIVE TV
