SEV vs INT Europa League Final Live | Sevilla Vs Inter Milan Europa League Final 2020 Today Football Live News and Updates | सेविला रिकॉर्ड छठी बार चैम्पियन, इंटर मिलान को 3-2 से हराया; पिछले 9 में से 6 खिताब स्पेनिश क्लब के नाम रहे

  • Hindi News
  • Sports
  • SEV Vs INT Europa League Final Live | Sevilla Vs Inter Milan Europa League Final 2020 Today Football Live News And Updates

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सेविला ने सबसे ज्यादा 6 यूरोपा लीग खिताब जीते हैं। स्पेनिश टीम छठी बार फाइनल खेल रही थी, यानि फाइनल में पहुंचकर कभी हारी नहीं है।

  • स्पेनिश क्लब सेविला के लिए ल्यूक डी यॉन्ग ने 2 और डिएगो कार्लोस ने 1 गोल दागा
  • इंटर मिलान के लिए रोमेलु लुकाकू और डिएगो गोडिन ने 1-1 गोल किया
  • अब तक इंटर मिलान, युवेंटस, लिवरपूल और एटलेटिको मैड्रिड 3-3 खिताब जीत चुकी

स्पेनिश फुटबॉल क्लब सेविला ने लगातार छठी बार यूरोपा लीग खिताब जीत लिया है। फाइनल में उसने इटली के क्लब इंटर मिलान को 3-2 से हराया। यह मैच कोरोना के कारण जर्मनी के कोलोन शहर के खाली स्टेडियम में खेला गया। सेविला ने अब तक सबसे ज्यादा 6 और मिलान ने 3 बार यूरोपा लीग खिताब जीता है। सेविला छठी बार फाइनल खेल रही थी, यानि टीम फाइनल में पहुंचकर कभी हारी नहीं है।

पिछले 9 में से 6 खिताब स्पेनिश क्लब ने ही जीते हैं। इसमें सेविला सबसे ज्यादा 4 बार चैम्पियन रही है। इस स्पेनिश क्लब ने 2014, 2015 और 2016 में लगातार तीन खिताब जीते थे। वहीं, 9 में से 3 बार इंग्लैंड की टीमें चैम्पियन रही हैं।

फाइनल में पहले मिनट से रोमांच

बगैर दर्शकों के खेला गया यह फाइनल पहले मिनट से ही काफी रोमांचक रहा, जैसा की फुटबॉल फैंस उम्मीद कर रहे थे। मैच के 5वें मिनट में ही पहला गोल मिलान के रोमेलु लुकाकू ने पेनल्टी से किया था। इसके बाद 12वें मिनट में सेविला के ल्यूक डी यॉन्ग ने गोल करते हुए मैच 1-1 से बराबर कर दिया।

सेविला टीम ने कोरोना के कारण खाली स्टेडियम में जश्न मनाया।

सेविला टीम ने कोरोना के कारण खाली स्टेडियम में जश्न मनाया।

पहले हाफ में 4 गोल दागे गए

मैच का तीसरा गोल सेविला के डी यॉन्ग ने 33वें मिनट में दागते हुए टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी थी। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर नहीं रही और 2 मिनट बाद ही मिलान के डिएगो गोडिन ने गोल दागते हुए मैच फिर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में एक ही गोल हुआ, वह विजयी गोल सेविला के लिए डिएगो कार्लोस ने 74वें मिनट में किया।

मैच के 5 रोमांचक गोल

  • 5वें मिनट में सेविला के डिएगो कार्लोस ने बॉक्स के अंदर फाउल किया, जिसके कारण उन्हें येलो कार्ड मिला। इसका फायदा लेते हुए इंटर मिलान के रोमेलु लुकाकू ने पेनल्टी ली और टीम के लिए गोल करते हुए पहली बढ़त दिलाई।
  • 11वें मिनट में सेविला को कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। हालांकि, इसके बाद 12वें मिनट में सेविला के डी यॉन्ग ने शानदार गोल करते हुए मैच बराबर कर दिया।
  • 33वें मिनट में सेविला को पेनल्टी मिली थी, जिस पर ईवर बानेगा ने कॉर्नर साइट से शॉट मारा। इस बॉल को टीम के स्टार प्लेयर डी यॉन्ग ने हेडर से गोल में तब्दील किया और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।
  • 35वें मिनट में मिलान के लिए दूसरा गोल डिएगो गोडिन ने दागा। उनके साथी खिलाड़ी मार्सेलो ब्रोजोविच ने कॉर्नर से शॉट मारा था, जिसे डिएगो ने हेडर से गोल किया।
  • 74वें मिनट में सेविला के ईवर बानेगा ने पेनल्टी शॉट लगाया था, जिस पर बॉक्स के बीच में खड़े डिएगो कार्लोस ने फायदा उठाया। उन्होंने दाएं पैर से टीम के लिए तीसरा गोल दागा।
स्पेनिश टीम सेविला ने 4 साल बाद छठा यूरोपा लीग खिताब जीता।

स्पेनिश टीम सेविला ने 4 साल बाद छठा यूरोपा लीग खिताब जीता।

सेविला ने लगातार तीन बार खिताब जीता था

इससे पहले सेविला ने पिछला यूरोपा लीग का खिताब 2016 में लिवरपूल को 3-1 से हराकर जीता था। तब स्पेनिश टीम ने 2014 और 2015 के बाद लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया था। सेविला इस बार स्पेनिश टूर्नामेंट ला लिगा में 70 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर रही थी।

दूसरे नंबर पर 4 टीमों ने 3-3 खिताब जीते

टीम देश खिताब जीती कब
सेविला स्पेन 6

2006, 2007, 2014, 2015, 2016, 2020

इंटर मिलान इटली 3 1991, 1994, 1998
युवेंटस इटली 3 1977, 1990, 1993
लिवरपूल इंग्लैंड 3 1973, 1976, 2001
एटलेटिको मैड्रिड स्पेन 3 2010, 2012, 2018

मिलान के लुकाकू ने 6 और सेविला के मुनिर ने 5 गोल किए

इस सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी भी यूनाइटेड का ही है। ब्रूनो फर्नांडिस ने 10 मैच में सबसे ज्यादा 8 गोल दागे और 4 असिस्ट किए। दूसरे नंबर पर इंटर मिलान के रोमेलु लुकाकू हैं, जिन्होंने 6 मैच में 7 गोल दागे हैं।

मैच में बने यह बड़े रिकॉर्ड्स

  • पिछले 9 में से 6 खिताब स्पेनिश क्लब ने जीते, जबकि 3 बार इंग्लैंड की टीमें चैम्पियन रहीं।
  • 2010 से अब तक 11 में से 6 फाइनल स्पेनिश मैनेजर वाली टीम ने ही जीते हैं।
  • डिएगो गोडिन ने इससे पहले 2014 के चैम्पियंस लीग फाइनल में भी एटलेटिको मैड्रिड के लिए गोल किया था। इस तरह वे चैम्पियंस लीग और यूरोपा कप दोनों के फाइनल में गोल करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी यह कारनामा नहीं कर सके।
  • 30 साल में पहली बार यूरोपा कप के फाइनल में सबसे कम समय 12 मिनट के अंदर दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। इससे पहले 1990 में युवेंटस और फॉरेंटिना के मुकाबले में 10 मिनट में 1-1 हुए थे।
  • 7 साल में रोमेलू लुकाकू लगातार 6 नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले युवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2012 और 2013 में ऐसा किया था।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gaurav Chopra’s mother passes away due to cancer : Bollywood News

Sat Aug 22 , 2020
It was only recently that Gaurav Chopra had informed that his parents have tested positive for Coronavirus. He had also informed that his mother had been suffering from pancreatic cancer for the last three years. Gaurav Chopra has now informed that his mother is no more. She lost her long […]

Breaking News

Recent Posts