Gurgaon got the most positive in 25 days, only 65 recovered | गुड़गांव में 25 दिन में सबसे अधिक पॉजिटिव मिले, मात्र 65 रिकवर हुए

गुड़गांव5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुड़गांव में शुक्रवार को पॉजिटिव का आंकड़ा एक बार फिर 100 के पार पहुंच गया। यह 25 दिन में सबसे अधिक केस मिले हैं। ऐसे में गुड़गांववासियों को भी कोविड-19 से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालांकि राहत रही कि शुक्रवार को भी किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। जबकि 65 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए। गुड़गांव शहर में एक बार फिर संक्रमण तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को जहां पटौदी, सोहना व फर्रुखनगर में मात्र 20 पॉजिटिव केस मिले, जबकि निगम क्षेत्र में 100 केस सामने आए हैं। जबकि पिछले दो दिन बारिश के कारण सेम्पलिंग व टेस्टिंग भी 2200 लोगों की हुई थी। वहीं गुड़गांव में शुक्रवार तक 145041 लोगों के सेम्पल व टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 10756 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा 131 की मौत हो चुकी है व 9814 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट चुके हैं। एक सप्ताह में बढ़े एक्टिव केस: गुड़गांव में एक सप्ताह पहले रिकवरी रेट बढ़ने और पॉजिटिव केस मिलने का रेश्यो कम होने से एक्टिव केस घटकर 500 तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले एक में पॉजिटिव केस मिलने का आंकड़ा बढ़ गया जबकि रिकवरी रेट कम हो गया। जिससे शुक्रवार को एक्टिव केस बढ़कर 811 हो गए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anorexia Often Stunts Girls' Growth, Study Finds

Sat Aug 22 , 2020
THURSDAY, Aug. 20, 2020 (HealthDay News) Girls with the eating disorder anorexia nervosa may have stunted growth, new research suggests. People with anorexia nervosa believe they weigh too much, even if they’re underweight. They may lose a dangerous amount of weight by dieting, exercising excessively, or binge-eating and purging. “Our […]

Breaking News

Recent Posts