साेजत/जैतारण/रायपुर/रानी/बाली/निमाज/जवाली/रोहट/बर/लुणावा19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- जिलेभर में कोरोना के कारण भक्तों ने घरों में की गणपति प्रतिमाओं की स्थापना
- भक्तों ने विघ्नहर्ता गजानन की पूजा-अर्चना कर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए की प्रार्थना
विघ्न विनाशक प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी शनिवार को जिलेभर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। काेराेना का असर गणेश चतुर्थी पर भी दिखाई दिया। इस कारण सार्वजनिक स्थानों पर इस बार प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जा रही है। साथ ही गणपति मंदिरों में सन्नाटा पसरा है।
जिले में सुबह से ही घरों में प्रथम पूज्य की प्रतिमा स्थापना के साथ घरों में पूजा-अर्चना कर मोदक का प्रसाद चढ़ाया गया। लोगों ने अपने घरों को ही गणपति बप्पा मोरिया से गुंजायमान कर दिया। सुबह शुभ मुहूर्त में लोगों ने विधिवत रूप से गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना की। गणपति बप्पा की ईको फ्रेंडली मिट्टी की प्रतिमाएं मोहल्लों-कॉलोनियों की जगह घरों में ही विराजित की गई। अनंत चतुर्दशी पर इनका विसर्जन विधिवत रूप से होगा।
घाणेराव . कस्बे में गणेश चतुर्थी पर्व शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान गणेश मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई व ध्वजा चढ़ाई गई। कोरोना को लेकर माेहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गणपति बाबा की मूर्ति स्थापना नहीं की गई। वहीं लोगों ने छोटी-छोटी मूर्तियां घरों में पूजा-अर्चना कर स्थापित की।
देसूरी . कस्बे में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर शनिवार काे मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरघोड़ा निकाला गया, जो कस्बे के मुख्य मार्ग से हाेकर गुजरा।
जाडन. गणपति महाेत्सव के अवसर पर शीतला माता मंदिर में संतों के द्वारा गजानंदजी की स्थापना की। इस दाैरान पूजा-अर्चना कर लड्डू का भोग लगाया। इस अवसर पर बाबूगिरी महाराज, भोपाजी भंवरलाल सीरवी, खेलसिंह राजपुरोहित, दिग्पाल परिहार, ओमप्रकाश पंवार आदि ने पूजा-अर्चना की।
खिंवाड़ा . गणपति महोत्सव के अवसर पर कस्बे के राजकीय अस्पताल के पीछे गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। रोकड़ शर्मा ने बताया कि इस माैके पर पूजा-अर्चना कर बारिश की कामना की। इस दाैरान नमन वैष्णव,खुश सोनी,नीकू सिंह भाटी,रितिक सैन,धीरज सैन,मोहित मालवीय, जनक राजपुरोहित,राैनक सोनी,देव आचार्य,राजप्रतापसिंह आदि माैजूद थे।
लांबिया . गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणपति बप्पा मोरिया की मूर्ति घरों में स्थापित की। पंडित दामोदरदास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति बप्पा मोरिया की मूर्ति को विधि विधान के साथ मंदिर में स्थापित की गई।
सोजत रोड . कस्बे सहित क्षेत्रभर में शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने घरों व प्रतिष्ठानों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारी गाइड लाइन की पालना करते हुए इस बार गली-मोहल्लों में गणपति प्रतिमाओं को स्थापित नहीं किया गया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने अपने घरों व प्रतिष्ठान पर गणपति प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभ मुहुर्त में स्थापित किया। कई श्रद्धालुओं ने मिट्टी के गणपति स्थापित किए।
फालना . खुड़ाला बगीची पर स्थित गजानंद मंदिर पर गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया। पुजारी गंगापुरी ने बताया कि इस अवसर पर फालना चौकी से बीरबल यादव, व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष अमित मेहता, हरीश पुरी, जवानमल,प्रकाश कुमार, बाबूसिंह, सरदारसिंह तंवर, दिलखुश आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
चंडावल : सार्वजनिक पांडाल मंे नहीं हुई स्थापना
चंडावल में गणेश चतुर्थी पर इस बार कोरोना का असर दिखाई दिया। प्रतिवर्ष गणपति महोत्सव के तहत होने वाले बड़े समारोह इस बार कोरोना के कारण नहीं होंगे। घरों में विघ्नहर्ता तो आए और पूजा-अर्चना भी हुई, लेकिन चंडावल में अलग-अलग जगह लगने वाले सार्वजनिक पांडाल में गणपति स्थापना नहीं हुई है। ग्राम के मुख्य बस स्टैंड थानेश्वर महादेव मंदिर के पास शनिवार सवेरे गणपति प्रतिमा की स्थापना गाजे-बाजे के साथ की गई।
गांव में ब्रह्मलीन वासुदेव महाराज के हाथों से शुरू किए गए सार्वजनिक गणपति महोत्सव गणपति प्रतिमा की स्थापना के साथ शुरू हो गया है। इस मौके संत जगन्नाथ महाराज, आचार्य सत्यनारायण त्रिवेदी, सरपंच घेवरचंद भाटिया, उपसरपंच अशोकसिंह केशावत, राजेन्द्र किसान, देवीसिंह, नारायण सीरवी,छोटूलाल प्रजापत,बगदाराम, रोहित मेवाडा, शांतिलाल आदि माैजूद थे।
साेशल डिस्टेंस के साथ हाेगी भजन संध्या
मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित 10 दिवसीय गणपति महोत्सव के तहत रोजाना सवेरे व शाम को गजानंद महाराज की पूजा-अर्चना होगी। रोजाना शाम को 8 से 10.30 बजे तक स्थानीय भजन गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गणपति महोत्सव में प्रशासन से जारी कोरोना गाइड व सोशल डिस्टेंस की पालना की जाएगी।
सांडेराव : घर-घर बिराजे मिट्टी के गणपति
सांडेराव नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में शनिवार को गणेशोत्सव मनाया गया। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा मिट्टी के गजानंद की मूर्तियां अपने हाथों से बनाकर विशेष पूजा-अर्चना के साथ घर-घर में विराजित की गई।
इस बार कोरोना महामारी के चलते गांवों के मोहल्लों व चौक में पांडाल नहीं सजाए और ना ही गणपति की मूर्तियों को विराजित किया गया। मैन बाजार स्थित गणेश मंदिर पर पुजारी इंद्रराज के साथ पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के बाद महाआरती में सोशल डिस्टेंसिग की पालना करते हुए मास्क लगाकर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर खुशहाली की मन्नत मांगी।
सार्वजनिक आयोजन नहीं
कोरोना के कारण किसी प्रकार का भव्य कार्यक्रम भी नहीं हो पाया। गणेश मंदिरों में पट बंद है। बाहरी लोगों को मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं है। शहर के गणेश मंदिर मंे सभी को पुलिस ने रोक दिया। गणेश मंदिर के बाहर बैरिकेड्स लगा प्रवेश बंद कर दिया गया।
आऊवा में निकाली रेवाड़ी
आऊवा गांव में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की रेवाड़ी निकाली। इस अवसर पर मनोहर सोनी,धीरज सोनी,अरविंद सोनी,छोटू सैन,हनुमान सैन,महावीरसिंह राजावत,भरत जोशी,रूपसिंह सिसोदिया आदि माैजूद थे।
0