Market cap of 7 of top-10 valued firms jumps Rs 67,622 cr; ICICI, HDFC Bank lead gainers | टॉप-10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 67,622 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर रहा

  • Hindi News
  • Business
  • Market Cap Of 7 Of Top 10 Valued Firms Jumps Rs 67,622 Cr; ICICI, HDFC Bank Lead Gainers

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बीते सप्ताह टॉप-5 मार्केट कैप गेनर में 3 कंपनियां बैंकिंग सेक्टर की शामिल रहीं।

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 20,507 करोड़ रुपए घटा
  • बीते सप्ताह बीएसई में 557.38 अंकों की तेजी रही थी

बीते सप्ताह बैंकिंग सेक्टर में तेजी की बदौलत घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। इससे बैंकों के मार्केट कैप में भी इजाफा हुआ। बीते सप्ताह बीएसई की टॉप-10 में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में 67,622.08 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। इसमें एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर रहे। बीते सप्ताह बीएसई 557.38 अंक या 1.47 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।

टॉप-5 गेनर में 3 कंपनियां बैंकिंग सेक्टर से

बीते सप्ताह एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 28,183.55 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। इस बढ़ोतरी के साथ बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 5,97,051.15 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 21,839.67 करोड़ रुपए बढ़कर 2,55,929.73 पर पहुंच गया। बीते सप्ताह बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (एचयूएल), एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के मार्केट कैप में बढ़ोतरी रही। टॉप-5 मार्केट कैप गेनर में 3 कंपनियां बैंकिंग सेक्टर की शामिल रहीं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर रही

बीते सप्ताह मार्केट कैप में कमी के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड टॉप लूजर रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 20,507.97 करोड़ रुपए की गिरावट रही। इससे कंपनी का मार्केट कैप घटकर 13,19,705.53 करोड़ रुपए पर आ गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 4,855.45 करोड़ रुपए घटकर 2,83,688.98 करोड़ रुपए और इंफोसिस का मार्केट कैप 1,972.11 करोड़ रुपए घटकर 4,04,151.80 करोड़ रुपए रह गया।

टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में बदलाव

कंपनी बदलाव मार्केट कैप
एचडीएफसी बैंक 28,183.55 5,97,051.15
आईसीआईसीआई बैंक 21,839.67 2,55,929.73
एचयूएल 6,848.94 5,17,641.12
कोटक महिंद्रा बैंक 6,241.25 2,65,097.18
टीसीएस 2,157.62 8,43,611.13
एचडीएफसी 1,858.87 3,22,872.98
आईटीसी 492.18 2,42,280.13
रिलायंस इंडस्ट्रीज -20,507.97 13,19,705.53
भारती एयरटेल -4,855.45 2,83,688.98
इंफोसिस -1,972.11 4,04,151.80

नोट: राशि करोड़ रुपए में है।

मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 कंपनियां

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • टीसीएस
  • एचडीएफसी बैंक
  • एचयूएल
  • इंफोसिस
  • एचडीएफसी
  • भारती एयरटेल
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • आईटीसी

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tagore used to say open your eyes that your God is not on just a one place | टैगोर के शेरों से सूफियों की रोशन आंखें झांकती हैं, वे कहते थे अपनी आंखें खोल कि तेरा खुदा कहीं एक जगह नहीं

Sun Aug 23 , 2020
जाहिदा हिना39 मिनट पहले कॉपी लिंक साहित्य और विज्ञान की दो महान हस्तियां रवींद्रनाथ टैगारे और अल्बर्ट आइंस्टाइन, फोटो 1930 का (स्रोत : यूनेस्को गैलरी) रविंद्रनाथ टैगोर बहुत बड़े शायर और गीतकार थे। उन्होंने एक हजार नज्में और दो हजार गीत लिखे। कुछ लोगों का कहना है कि उनके गीतों […]

Breaking News

Recent Posts