- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bihar Crime News 5 Accused Arrested Of Robbing 6 Lakh From Petrol Pump Worker, Miscreants Said Money Spent In Liquor Business
पटना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पकड़े गए अपराधियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी उपेंद्र शर्मा।
- पिछले दिनों बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर 6 लाख रुपए लूट लिए थे
- एसएसपी ने बताया कि एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है
राजधानी पटना में पिछले दिनों पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर 6 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए सभी शातिर मालसलामी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुख्यात अपराधी है। पुलिस ने विकास, विक्की, मनीष, करण चौधरी और प्रभाकर कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल, दो राउंड जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया गया है। एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।
नहीं बरामद हुआ पैसा, शातिरों ने कहा-शराब के धंधे में लगा दिया
अपराधियों के पास से लूट के पैसे बरामद नहीं हुए हैं। घटना को अंजाम देने के कुछ ही घंटे बाद अपराधियों ने पैसे का बंटवारा कर लिया था। कुछ शातिरों ने अपने हिस्से के पैसे से कुर्ज चुका दिया, कुछ ने अय्याशी में उड़ा दिया और बचे पैसों को शातिरों ने शराब के धंधे में लगा दिया। पुलिस को कुख्यातों के शराब तस्करी के कनेक्शन के बारे में भी पता चला है। इसकी छानबीन की जा रही है।
0
