- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Rajasthan Bjp Meeting To Decide Will Encircle Government On Various Issues Including Power Bill Waiver, Total Farmer Debt Waiver, Rising Crime
जयपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में वर्चुअल मीट में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की योजनाओं को प्रदेश में घर-घर तक पहुंचाने का किया आह्वान
- राज्य सरकार से मांग- बिजली की बढ़ी हुई दरों का वापस लें, किसानों को प्रताड़ित करना रोके
- राजस्थान में कोरोनाकाल में भाजपा ने जनसेवा के कार्यों से बनाया नया इतिहास: जेपी नड्डा
भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिजली बिलों की माफी, वीसीआर से परेशान किसान, टिड्डी के हमलों से फसलों को हुए नुकसान, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, अवैध खनन, बढ़ते अपराध, ठप पड़े विकास कार्य, राशन वितरण में भेदभाव, लम्बित भर्तियां, बेरोजगारी भत्ता, कोरोना कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार सहित प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरने पर चर्चा हुई।
बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कर्मशील एवं जुझारू भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रदेशभर में बूथ और मंडलों तक कोरोनाकाल में जनसेवा के शानदार कार्य किए गए। 1.90 लाख भोजन के पैकेज, 60 लाख से अधिक राशन के पैकेट, लाखों फेस कवर का वितरण किया गया और करीब 50 करोड़ रुपये कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने अंशदान देकर पीएम केयर्स फंड में योगदान दिया। इसके लिए धन्यवाद के पात्र है। नड्डा ने आह्वान करते हुए कहा कि मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के अन्तर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें।

प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में मौजूद भाजपा के नेता
गहलोत सरकार अकर्मण्य सरकार है, लोगों को राहत पहुंचाने के बजाए विश्वासघात कर रही है: नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार अकर्मण्यता की सरकार है जो लोगों को राहत पहुंचाने के बजाए विश्वासघात के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, तीन लाख से अधिक केस दर्ज हो चुके है, अपराधों में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, महिला अपराधों में 122 प्रतिशत की बढ़ोतरी, दलित उत्पीड़न में 92 प्रतिशत की बढ़ोतरी आदिवासी उत्पीड़न 101 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा दुष्कर्म, छुआछुत, डकैती, लूट, हत्या के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे प्रदेश अपराधी की राजधानी बन गया है।
कांग्रेस की अंर्तकलह की वजह से महिने भर से होटल में बंद रही सरकार
नड्डा ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महीने भर से अधिक सरकार बाड़ेबंदी में रही और प्रदेश की जनता परेशान होती रही। इनके राज में बिजली के बिलों में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि इन्होंने प्रदेश की जनता से बिजली की दर नहीं बढ़ाने का वादा किया था लेकिन अब यू-टर्न लेते हुए सरकार जनता के साथ वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को वीसीआर के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है और आमजन भी इस बात से परेशान है।

वर्चुअल मीटिंग का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते भाजपा नेता
फाइव स्टार होटलों में मूवी देखने और इटेलीयन डिश सीखने का आनंद देख रहे थे कांग्रेसी
नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम के बीच में 18 महीने तक संवाद नहीं होना और फिर सरकार का महीने भर से अधिक फाईव स्टार होटल के बाड़े में चले जाना जहां मुगले आजम, शोले, जैसी फिल्मों का आनन्द लेना और इटालियन डिश बनाना इससे जग जाहिर हो चुका है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं और ना ही जनहित के मुद्दों के समाधान की कोई चिन्ता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अन्दर चल रहे अंर्तकलह और झगड़े को कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री गहलोत संभाल नहीं पाए जिसका ठीकरा भाजपा पर फोड़ते रहे हैं। अब राजस्थान में कांग्रेस के अन्दर दिल और मन मिलने की बात की जा रही है लेकिन यह कब तक मिले रहेंगे और कितने मिले हुए हैं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी को प्रदेश हर बूथ और मण्डल पर चट्टान की तरह मजबूत होकर कार्य करें, मुझे पूरा विश्वास है कि हम आने वाले समय में राजस्थान में भाजपा की मजबूत और जनहितैषी सरकार बनायेंगे।
0