Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | तीन दिन में टेस्टिंग की संख्या 10 लाख से घटकर 6 लाख हुई, 3 हजार करोड़ की ‘मिशन कोविड सुरक्षा’ लॉन्च करने की तैयारी में केंद्र; देश में अब तक 31.24 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो दिल्ली के अशोका होटल की है। राज्य सरकार के आदेश के बाद सोमवार से इसे फिर से खोल दिया गया। इसके पहले होटल परिसर को सैनिटाइज किया गया।

  • देश में अब तक 57 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई, रविवार को 846 मरीजों ने दम तोड़ा
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10 हजार 441 केस मिले, फिर आंध्रप्रदेश में 7 हजार 895 मरीज

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 31 लाख 24 हजार 391 हो गया है। इनमें 23 लाख 52 हजार 507 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 57 हजार 869 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 7 लाख 13 हजार 461 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच, टेस्टिंग की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। 21 अगस्त को 10 लाख से ज्यादा टेस्ट करके सरकार ने नया रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद से लगातार इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। 22 अगस्त को 8 लाख टेस्ट हुआ और अब 23 अगस्त को 6 लाख लोगों की जांच हुई। तीन दिनों में 4 लाख टेस्ट में गिरावट दर्ज की गई है।

उधर, देश में कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार मिशन कोविड सुरक्षा योजना लाने की तैयारी कर रही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की तरफ से इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इस मिशन का उद्देश्य देश में कोरोना की कम से कम 6 वैक्सीन को तैयार करना और उसे लाइसेंस दिलाना और मार्केट में लॉन्च करना होगा। यह ऐसी दवा होगी जो जल्द से जल्द इमरजेंसी में प्रयोग लाने योग्य होगी। हालांकि अभी इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

कोरोना अपडेट्स

  • देश में कोरोना संक्रमण के मिलने की दर में गिरावट देखी गई है। जुलाई के अंत तक हर 100 टेस्ट में 12 से ज्यादा मरीज मिलने लगे थे, अब करीब 7 मरीज मिल रहे हैं। यानी संक्रमण की दर 6.7% रह गई है। इसका सबसे बड़ा कारण टेस्ट बढ़ना है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, रविवार को 61 हजार 408 मरीज मिले। 57 हजार 468 लोग स्वस्थ हो गए। वहीं, 836 लोगों की जान गई। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या 31 लाख 6 हजार 349 हो गई है। इनमें 23 लाख 38 हजार लोग 36 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, देश में अब तक 57 हजार 542 मरीज दम तोड़ चुके है।

पांच राज्यों का हाल

1.मध्यप्रदेश:
राज्य में कोरोना टेस्ट की संख्या 11.8 लाख पहुंच चुकी। रविवार को 22.8 हजार लोगों के सैंपल की जांच की गई। सबसे ज्यादा 1.9 लाख टेस्ट इंदौर जिले में किए गए। इसके बाद भोपाल का नंबर है। इस जिले में 1.7 लाख लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 4.5% पर पहुंच चुका है। इंदौर में सबसे ज्यादा 11 हजार 161 केस हैं। इसके बाद भोपाल में 9 हजार 284 और फिर ग्वालियर में 4 हजार 117 संक्रमित मिल चुके हैं।

2. राजस्थान:
राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार को पार कर गई। रविवार को जयपुर में 3, बाड़मेर, भरतपुर, जालौर, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक मौत हुई। रविवार को लगातार आठवां दिन रहा, जब राज्य में 1300 से ज्यादा नए रोगी सामने आए।

कोरोना दौरे के 174 दिन में यह सबसे बुरा सप्ताह कहा जा सकता है। हालांकि, राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 54,686 तक पहुंच गई है। रविवार को 1237 मरीज डिस्चार्ज हुए। जोधपुर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10,440 तक और जयपुर में 8767 तक पहुंच गया है। हालांकि, जयपुर में अब तक सर्वाधिक 254 मौतें हुई हैं।

3. बिहार:
राज्य में रविवार को एक लाख से ज्यादा टेस्ट हुए। अब तक कुल 24.3 लाख सैंपल की जांच की जा चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 5% है। राज्य में सबसे ज्यादा 18 हजार 886 केस पटना में हैं। यहां अब तक 116 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अच्छी बात है कि रिकवरी रेट 83.3% से ज्यादा है। संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर मुजफ्फरपुर हैं। यहां 5221 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 4832 मामलों के साथ बेगूसराय तीसरे स्थान पर है। दोनों शहरों में रिकवरी रेट 75% से ज्यादा है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 45.8 हजार सैंपल की जांच की गई। इसके साथ राज्य में अब तक 36 लाख कोरोना टेस्ट की जांच की जा चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 18% से ज्यादा है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा अगले दो दिन में 7 लाख पार कर जाएगा। उधर, पुणे जिले में सबसे ज्यादा 1 लाख 50 हजार 207 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद मुंबई (1 लाख 36 हजार 353) और ठाणे ( 1 लाख 22 हजार 626) का नंबर है।

5.उत्तरप्रदेश:
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में रविवार को 1 लाख 30 हजार सैंपल की जांच की गई। यह देश में सबसे ज्यादा है। राज्य में अब तक 45.5 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना के लिए 62 हजार 744 हेल्प डेस्क हैं। यहां लोगों को टेस्ट से लेकर हर तरह की जानकारी दी रही है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“Not true,” says Alia Bhatt about Priyanka Chopra replacing her in RRR : Bollywood News

Mon Aug 24 , 2020
The vicious campaign to slander smear and downsize the Bhatt family has now gone South. Leery sensation-hungry portals are now writing obituaries for Alia Bhatt’s career by claiming that she has been dropped from Rajamouli’s RRR and replaced with Priyanka Chopra. Why Priyanka? You may well ask? Alia Bhatt quells all these rumours stating very clearly, […]

Breaking News

Recent Posts