न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Updated Tue, 25 Aug 2020 06:17 PM IST
ख़बर सुनें
#UPDATE Death toll rises to 10 in the building collapse in Raigad, Maharashtra. https://t.co/RaoimzOsMb
— ANI (@ANI) August 25, 2020
मंत्री ने किया मुआवजे का एलान
इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों ने अपने घर खो दिए हैं, उन्हें भी कुछ मदद दी जानी चाहिए इसलिए हम इसे कल मंत्रिमंडल के सामने रखेंगे। हम इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या की। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बहुत खराब है और हाथों से टूट रही है।
Those who lost their houses should also be given some help hence we’ll put this in front of Cabinet tomorrow. We’ll not leave people responsible for this collapse, they murdered innocent people. Quality of construction material is very poor & breaking with hands: Vijay Wadettiwar https://t.co/STRVpqJFiW
— ANI (@ANI) August 25, 2020
20 घंटे बाद मलबे से सुरक्षित बाहर निकला चार साल का बच्चा
इसी बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने एक चार साल के बच्चे को 20 घंटे बाद इमारत के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। रायगढ़ में सोमवार शाम करीब सात बजे के आसपास इमारत गिरी थी। तब से लगातार बचाव कार्य जारी है। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
बच्चे की तबीयत ठीक
एनडीआरएफ की डिप्टी कमांडेंट ने बच्चे की तबीयत ठीक बताई है और कहा है कि बच्चा स्वस्थ है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे चार साल के बच्चे को एनडीआरएफ की टीम बाहर निकालकर ला रही है। इस वीडियो में बच्चा धूल से लथपथ है और हैरान नजर आ रहा है। अधिकारी ने बताया कि बच्चा एक किनारे में दुबका हुआ था। एनडीआरएफ टीम के दो लोग जब मलबा हटा रहे थे तभी किनारे पर बैठे इस बच्चे पर नजर गई। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला गया और मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया।
इमारत दस साल पुरानी थी
पुलिस ने बताया कि इमारत दस साल पुरानी थी और मलबे में अभी भी करीब 18 लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि इमारत में 45 फ्लैट थे। उन्होंने बताया कि कई लोगों को इमारत के मलबे से निकाला गया है और उन्हें महाड के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि सोमवार शाम 6.50 बजे के करीब रायगढ़ जिले में महाड तहसील के काजलपुरा इलाके में एक जी+4 इमारत ढह गई। एनडीआरएफ ने बताया कि इमारत के मलबे में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। रायगढ़ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है।
