Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | 1% से भी कम मरीज वेंटिलेटर पर, ठीक हुए मरीजों की संख्या एक्टिव केस से 3.4 गुना हुई: देश में अब तक 31.71 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कुल मरीजों में से 2.7% मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, 1.92% मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।- फाइल फोटो

  • देश में सोमवार 854 मरीजों ने दम तोड़ा है, अब तक 58576 लोगों की जान गई
  • पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 11015 और आंध्रप्रदेश में 8601 पॉजिटिव मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आज देश में ठीक हुए लोगों की संख्या ऐक्टिव केस से 3.4 गुना ज्यादा है। कुल मामलों में से ऐक्टिव केस 22.2% हैं। रिकवरी रेट 75 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कुल मरीजों में से 2.7% मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, 1.92% मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। सिर्फ 0.29% संक्रमित वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • ओडिशा सरकार ने आईसीएमआर अप्रूव्ड लैब्स में कोरोना टेस्ट के लिए 1200 रुपये की फीस निर्धारित की दी है। सोमवार को इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, सोमवार को 60 हजार 975 केस सामने आए और 848 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 लाख 67 हजार 324 हो गई। इनमें से 7 लाख 4 हजार 348 एक्टिव केस हैं। वहीं, 24 लाख 4 हजार 585 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, देश में अब तक 58 हजार 390 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि सोमवार को 9 लाख 25 हजार 383 सैंपल्स की जांच की गई। इसके साथ देश में अब तक 3 करोड़ 68 लाख 27 हजार 520 टेस्ट किए जा चुके हैं।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि यूएई की यात्रा करने वाले 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के पैसेंजर के लिए कोविड पीसीआर टेस्ट निगेटिव होना जरूरी है। इस रिपोर्ट को प्रिंटेड फॉर्म में देना होगा। ये टेस्ट भारत सरकार की मान्यता प्राप्त लैब से होना चाहिए। इसके अलावा, यह टेस्ट डिपार्चर के 96 घंटे के पहले न किया गया हो।
  • पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड-19 वैक्सिन के दूसरे फेज का ट्रायल मंगलवार से शुरू हुआ । वैक्सिन को तैयार करने में सीरम ने ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेक के साथ करार किया है। एसआईआई में सरकार और विनियामक मामलों के अतिरिक्त निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि हम 25 अगस्त से भारती विद्यापीठ अस्पताल में मानव क्लिनिकल परीक्षण शुरू करने जा रहे हैं।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश:
भोपाल में संक्रमितों की संख्या 10 हजार को पार गई। अब तक राजधानी में 10 हजार 068 केस हो गए हैं। वहीं, राजाभोज एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के इंचार्ज एयरपोर्ट मैनेजर श्याम टेकाम की पत्नी नीरा टेकाम की कोविड से मौत हो गई। वे कोविड डेडिकेटिड चिरायु अस्पताल में भर्ती थीं। इससे भोपाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 274 पर पहुंच गई है। राज्य में सोमवार को 22400 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक राज्य में 12 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।

2. राजस्थान.
राज्य के सरकारी अस्पतालों में वेंटीलेटर की कमी का मामला विधानसभा में उठा। पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं विधायक कालीचरण सराफ ने कोरोना से लड़ाई में सरकार की तैयारियों को नाकाफी बताया। उधर, जयपुर में मरीजों की संख्या 9 हजार के पार हो गई। पिछले एक हफ्ते में 3 बार केस 200 से ज्यादा आए। जोधपुर में हत्या के बाद एक युवक संक्रमित मिला। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया। शहर में 9 दिनों में 817 एक्टिव केस बढ़ गए।

3. बिहार.
पटना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18843 हो गई है। अब तक 15885 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 2885 एक्टिव केस हैं। एम्स में पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें पटना के दो मरीज हैं। राज्य में कोरोना के टेस्ट की संख्या में कमी आई है। सोमवार को सिर्फ 60 हजार 215 सैंपल की जांच की गई। रविवार को यह संख्या 1 लाख 1 हजार 36 थी।

4. महाराष्ट्र
राज्य में सोमवार को 46 हजार 616 लोगों के सैंपल्स की जांच की गई। पिछले तीन दिनों में यहां भी टेस्टिंग में गिरावट देखी गई है। मुंबई से अच्छी खबर मिल रही है। यहां सोमवार को 743 केस मिले और सिर्फ 20 लोगों की मौत हुई। यहां रिकवरी रेट 81% से ऊपर चला गया है। मरीजों की संख्या 1.37 लाख है। इनमें से सिर्फ 18 हजार 267 एक्टिव मरीज हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में पिछले पांच दिनों में 24 हजार से ज्यादा केस बढ़ गए हैं। वहीं, 349 मरीजों की जान चली गई। सरकार का कहना है कि केस बढ़ने की वजह ज्यादा टेस्टिंग है। सोमवार को राज्य में 1.6 लाख सैंपल्स की जांच की गई। अच्छी खबर है कि पिछले 24 घंटे में जहां 4 हजार 601 मरीज मिले, वहीं 4 हजार 494 लोग स्वस्थ भी हो गए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Babumoshai Bandookbaaz actress Bidita Bag says fake auditions happen to create buzz : Bollywood News

Tue Aug 25 , 2020
Actress Bidita Bag who has featured in films like Babumoshai Bandookbaaz and The Sholay Girl has been a part of the industry for a decade now. In an interview with a daily, the actress admits to the existence of nepotism and that people from film backgrounds are favoured. Bidita said […]

Breaking News

Recent Posts