Coronavirus USA China Italy | Coronavirus Outbreak China Brazil Chile Iran USA Pakistan Peru Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में 20 लाख से ज्यादा मामले, सऊदी अरब में आज से कर्फ्यू हटाया गया; दुनिया में अब तक 89.82 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 68 हजार 63 लोगों की मौत, जबकि 47.76 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 23.43 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 22 हजार 70 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 21, 2020, 10:54 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 68 हजार 63 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 89 लाख 82 हजार 508 हो गया है। अब तक 47 लाख 76 हजार 4767 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। लैटिन अमेरिका और कैरीबियन देशों में कोरनावायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है। इसमें आधे मामले केवल ब्राजील में सामने आए हैं। इसके बाद पेरू और चिली में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

उधर, सऊदी अरब में रविवार से कर्फ्यू हटा दिया गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और धार्मिक स्थलों पर पाबंदी लगी रहेगी।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 23,43,198 1,22,070 9,74,757
ब्राजील 10,73,376 50,182 5,43,186
रूस  5,84,680 8,111 3,39,711
भारत 4,22,526 13,509 2,35,328  
ब्रिटेन 3,04,331 42,632 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,352 28,323 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,51,338 7,660 1,38,763
इटली 2,38,499 34,634   1,82,893
चिली 2,36,748 4,295 1,96,609
ईरान 2,04,952 9,623 1,63,591

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • कोरोनोवायरस के कारण इराकी फुटबॉल दिग्गज अहमद राधी की मौत हो गई। 56 साल के राधी को 1986 में मैक्सिको में वर्ल्ड कप के गोल के लिए जाना जाता था। उनका गोल इराक का वर्ल्ड कप फाइनल में जमाया एकमात्र गोल है। उन्होंने यह गोल बेल्जियम के खिलाफ किया था।
  • अमेरिका के मशहूर कॉमेडियन डीएल हुगली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह टेनेसी प्रांत के नैशविले शहर में परफार्म करते हुए बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह संक्रमित पाए गए।

स्पेन: विदेशी पर्यटकों को आने की मंजूरी
स्पेन में रविवार से विदेशी पर्यटकों के आने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया। अब यहां यूरोपियन यूनियन और ब्रिटेन के पर्यटक को आने की इजाजत दी जाएगी। हालांकि, स्पेन पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनकी पूरी जांच जाएगी। पर्यटकों को अपनी पूरी व्यक्तिगत जानकारी भी देनी होगी। 

स्पेन के मैड्रिड स्थित एडोल्फो स्यूरेज बैराजस एयरपोर्ट पर रविवार को दूसरे देशों से पहुंचे लोग। यहां पर्यटन स्थलों पर विदेशियों को आने की इजाजत दे दी गई है।

पाकिस्तान: आईएसआई के ब्रिगेडियर की मौत

बलूचिस्तान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के ब्रिगेडियर हसन अफजल की कोरोना से मौत हो गई। बलूचिस्तान में मेडिकल फैसिलिटी की बेहद कमी है। सही इलाज न होने के कारण उनकी जान गई है। यहां अब तक 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद पाकिस्तान में दोबारा लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बाद यहां दुकानें बंद कर दी गई हैं।

न्यूजीलैंड: 2 नए मरीज मिले
न्यूजीलैंड में रविवार को दो नए संक्रमित मिले। देश में संक्रमण का आंकड़ा 1511 हो गया है। पिछले हफ्ते 24 दिन के बाद पांच मामले सामने आए थे। रविवार को मामला दो साल से कम उम्र के बच्चे में नजर आया, जो हाल ही में भारत से आया था। दूसरा मामला 59 साल की महिला में सामने आया। महिला 15 जून को दिल्ली से ऑकलैंड पहुंची थी। देश में अब तक 3 लाख 41 हजार 117 लोगों की जांच की जा चुकी है।

सऊदी अरब: देशभर से कर्फ्यू हटा
सऊदी अरब में रविवार से कर्फ्यू हटा दिया गया है। अब यहां आर्थिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और उमराह श्रद्धालुओं पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगी। 50 से ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर पाबंदी लगी रहेगी। देश में अब तक 1.57 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

सऊदी अरब में अगले आदेश तक धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। देश में अब तक 1.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

चीन: बीजिंग में 22 नए मामले मिले
बीजिंग में संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। यहां शनिवार को 22 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही तीन संदिग्ध केस और तीन बिना लक्षण वाले मरीज मिले। देश में अब तक 83 हजार 378 केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील: मौतों की दर 5%
ब्राजील में 24 घंटे के दौरान एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 73 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में मरने वालों की संख्या 50 हजार 182 हो चुकी है। देश में महामारी से अब तक 5.20 लाख लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की दर 5% है।

फ्रांस: 1.96 लाख संक्रमित
फ्रांस में 24 घंटे के महामारी के छह सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.60 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देर शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में मृतकों का आंकड़ा 29 हजार 633 हो गया है।

डेनमार्क: कुत्ता संक्रमित मिला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डेनमार्क में एक कुत्ता संक्रमित पाया गया है। कुत्ता नॉर्थ जुटलैंड फार्म के मालिक का है, जहां हाल ही में 46 मिंक जानवरों के समूह से लिए गए नमूनों में दो मिंक संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को पश्चिमी डेनमार्क में उत्तरी जूटलैंड के एक फार्म में 11,000 मिंकों के झुंड में संक्रमण पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें मार दिया गया था। डेनमार्क की सरकार देशभर में 120 चयनित फार्म की जांच करेगी।

चिली: 4295 मौतें
चिली में वायरस से 2 लाख 36 हजार 748 लोग प्रभावित हैं। अब तक 4295 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण के 5355 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 202 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 1682 कोरोना संक्रमित मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें 416 की स्थित नाजुक है। देश में अब तक 9 लाख 43 हजार 593 लोगों की जांच की जा चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Central team visits cyclone-hit areas of West Bengal

Sun Jun 21 , 2020
A central team on Friday visited several areas in South and North 24 Parganas districts of West Bengal to assess the damage caused by Cyclone Amphan. The seven-member team, headed by Joint Secretary (Cyber and Information Security) in the Ministry of Home Affairs Anuj Sharma, arrived in Kolkata on Thursday […]

Breaking News

Recent Posts