Missing Bihar Girl Body Found In Bettiah | युवती का सिर और कलाई काटकर लाश खेत में फेंक गए बदमाश, शरीर पर कपड़े तक नहीं थे

पश्चिम चंपारण20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

  • बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए काटे अंग, आसपास के तीन थानों में अब तक गुमशुदगी की सूचना नहीं
  • मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुटी है

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बुधवार को गन्ने के खेत से एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। उसके दोनों हाथ भी काटे गए हैं। शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। लोगों ने आसपास मिले कपड़े से लाश को ढंका। युवती की लाश शिकारपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म और हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने युवती के दोनों हथेली काटी हैं। युवती की उम्र करीब 30 साल है। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

महिला के संबंध में आसपास के थानों में गुमशुदगी भी नहीं है। बगहा पुलिस जिला के नामनगर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कहीं किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज होने की सूचना नहीं मिली।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

There's No Safe Amount of Caffeine in Pregnancy: Report

Wed Aug 26 , 2020
By E.J. MundellHealthDay Reporter MONDAY, Aug. 24, 2020 (HealthDay News) Women who are pregnant or trying to get pregnant may need to forgo coffee, tea, sodas and other sources of caffeine. A new data analysis finds no safe level of the drug during this time. “The cumulative scientific evidence supports […]

Breaking News

Recent Posts