- Hindi News
- Local
- Haryana
- Palwal Missing Child Case; Body Of Missing 10 Year Old Girl’s Recovered From Fields In Haryana Palwal
पलवल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
होडल थाने के बाहर ग्रामीण और बच्ची के परिजन हंगामा किया।
- पलवल जिले के होडल क्षेत्र की घटना, सोमवार से लापता थी बच्ची
- पुलिस के एक सिपाही पर भी एफआईआर न दर्ज करने का आरोप
हरियाणा के पलवल में 10 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची बोल नहीं पाती थी। वह सोमवार से लापता थी, मंगलवार देर रात उसका शव खेत में मिला। हत्यारों ने उसकी आंखें तक फोड़ दी थी। पलवल के डीएसपी बलबीर ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्ची से रेप की बात स्पष्ट होगी।
उधर, बच्ची के परिजनों का आरोप है कि वे सोमवार शाम ही होडल थाने में एफआईआर दर्ज करवाने गए थे, वहां सिपाही ने मामला दर्ज नहीं किया और गाली-गलौज भी की। इसके बाद मंगलवार रात बच्ची का शव मिलने के बाद थाने के बाहर हंगामा भी हुआ। पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक बच्ची के परिजन मामले की जानकारी देते हुए।
कक्षा 4 में पढ़ती थी बच्ची, सोमवार दोपहर से थी लापता
बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर वह अचानक घर से लापता हो गई। बच्ची की मां भी बोल नहीं पाती हैं। बच्ची के लापता होने पर उसकी मां गांव के चारों तरफ ढूंढने निकल गई। जब उनके परिवार वालों ने उससे पूछा तो उसने इशारों में बताया कि बेटी गायब हो गई है।
इसके बाद बच्ची के परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। आसपास देखा तो लेकिन बच्ची नहीं मिली। बच्ची के परिजन थाने में शिकायत देने गए। उनका आरोप है कि वहां एक सिपाही मौजूद था, जिसने न तो मामला दर्ज किया और उनके साथ गाली-गलौज भी की। इसके बाद वे वापस आ गए।
मंगलवार को फिर से परिजन बच्ची की तलाश में निकले। गांव की एक महिला खेत में गई तो उसे बच्ची का शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद महिला ने बस्ती में जानकारी दी।बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो उसकी दोनों आंखे फोड़ी गई थी।

पुलिस थाने में मृतक बच्ची के परिजनों ने हंगामा किया।
गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
पुलिस के रवैये से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार रात को होडल थाने का घेराव कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी जमकर झड़प हुई। उनकी मांग है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा उस पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसने एफआईआर दर्ज नहीं की और परिजनों से गाली-गलौज की।
0
