SIM Card Activation Fraud and Withdraw Cash from Account; Jharkhand Criminals Arrested By Faridabad Cyber ​​Crime Branch | 1300 किलोमीटर दूर बैठकर करते थे लोगों के अकाउंट खाली, सिम अपग्रेड का झांसा देकर खुद एक्टिवेट करवा लेते थे दूसरा सिम

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • SIM Card Activation Fraud And Withdraw Cash From Account; Jharkhand Criminals Arrested By Faridabad Cyber ​​Crime Branch

फरीदाबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में आरोपी, जिन्हें झारखंड से गिरफ्तार किया है।

  • फरीदाबाद की साइबर अपराध शाखा ने झारखंड के जामताड़ा और देवधर से किया गिरफ्तार
  • बैंक में लिंक मोबाइल नंबर को खुद एक्टिवेट करके कर देते थे अकाउंट खाली

साइबर अपराध शाखा ने ऑनलाइन लोगों के अकाउंट खाली करने वाले एक गिरोह के पांच साइबर ठगों का गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी झारखंड राज्य के जामताड़ा और देवधर जिले से की है। आरोपियों के कब्जे से सवा लाख रुपये की नकदी और दर्जनभर मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी फरीदाबाद से करीब 1298 किलोमीटर दूर बैठकर टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी बनकर मोबाइल सिमकार्ड को 3जी से 4जी में अपग्रेड कराने का झांसा देते थे। इसके बाद बैंक में लिंक सिमकार्ड की स्वैपिंग कर दूसरा सिम एक्टिवेट करा अकाउंट खाली कर देते थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान झारखंड के जिला जामताड़ा गांव डाभा निवासी अजय मंडल, जिला देवधर के गांव दारवे निवासी भरत कुमार, शत्रुघ्न, नरेंद्र कुमार और पंजाब के जालंधर कैंट निवासी सौरव के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके नेटवर्क की जांच कर रही है। इनके पास से दर्जनभर बैंक अकाउंट नंबर मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने दिल्ली एनसीआर में सैकड़ों लोगों के बैंक अकाउंट साफ कर चुके हैं। इनका नेटवर्क दिल्ली एनसीआर समेत देशभर के सभी राज्यों तक फैला हुआ है। उक्त आरोपियों ने फरीदाबाद के चार्मवुड विलेज निवासी मुनीष कुमार जैन को भी शिकार बनाया था। इनके अकाउंट से 2.30 लाख रुपये साफ कर चुके हैं।

ऐसे करते हैं अकाउंट साफ
पुलिस प्रवक्ता एवं एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी टेलीकाम कम्पनी के कर्मचारी बनकर लोगों के पास फोन करते थे। उनकी सिम को 3जी से 4जी और एडवांस फाइव जी सिम में अपग्रेड करने का झांसा देते थे। उसके बाद आरोपी लोगों को उनकी सिम कार्ड नंबर से अपनी ब्लैक सिम का आईएमएसआई नंबर कस्टमर केयर नंबर पर भेजने को कहते हैं। लोगों के सिम कार्ड को अपनी सिम पर एक्टिवेट कर लिंक बैँक अकांउट को हैक कर नेट बैंकिग के जरिए उनके खाता से पैसे निकाल लेते हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'নারকোটিক্স' পরীক্ষা হবে, অভিযোগ প্রমাণিত হলে জেল হতে পারে রিয়া ও তাঁর সঙ্গীদের!

Wed Aug 26 , 2020
শীঘ্রই তাঁদের রক্তের নমুনা সংগ্রহ করা হবে বলে খবর। Source link

You May Like

Breaking News

Recent Posts