- Hindi News
- Local
- Maharashtra
- Sushant Singh Rajput CBI Inquiry Update | Rhea Chakraborty Mumbai Latest News | Central Bureau Of Investigation (CBI) Investigation Day 7th Day Today Live News Updates
मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुशांत का शव 14 जून को उनके फ्लैट पर लटका हुआ मिला था। रिया 8 जून तक सुशांत के साथ ही रह रही थीं। (फाइल फोटो)
- सीबीआई की एक टीम डीआरडीओ गेस्ट हाउस में रिया के भाई शोविक से पूछताछ कर रही
- जांच एजेंसी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए समन दिया
सुशांत मामले की सीबीआई जांच के बीच सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “रिया लंबे समय से मेरे बेटे को जहर दे रही थी। वह सुशांत की हत्यारी है। जांच एजेंसी को रिया और उसके साथियों की गिरफ्तारी कर उन्हें सजा दिलानी चाहिए।”
रिया ने पुलिस प्रोटेक्शन मांगा
एक्ट्रेस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। हमने पुलिस को बताया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जांच एजेंसियों से भी मदद मांगी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मुंबई पुलिस से अपील है कि हमें सुरक्षा दें, ताकि जांच एजेंसियों को सहयोग कर सकें।”
सीबीआई आज रिया से पूछताछ कर सकती है
सीबीआई रिया के भाई शोविक से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए समन दिया है। रिया से भी आज ही सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई लगातार 5वें दिन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी ने आज एक महिला को भी बुलाया है। ये महिला कौन है, इसका पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर सीए रजत मेवाती और सुशांत की बिल्डिंग के गार्ड के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
अपडेट्स
रिया के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कहा है कि रिया और उसके परिवार को तुरंत पकड़ना चाहिए नहीं तो वे भाग जाएंगे। इस मामले में एक बड़े नेता का नाम आ रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।
ईडी की टीम रिया के घर पहुंची थी, सीबीआई होने की अफवाह उड़ गई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के पिता को पूछताछ के लिए बुलाया था। वे पर्सनल कार से घर से निकले और थोड़ी दूर जाकर ईडी के अफसरों की गाड़ी में बैठ गए। वे कुछ डॉक्यूमेंट्स घर पर भूल गए थे। उन्हें लेने के लिए ईडी की गाड़ी में ही घर लौटे थे, लेकिन मीडिया ने समझा कि सीबीआई की टीम आई है।
बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच होगी
रिया के ड्रग्स कनेक्शन की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। एनसीबी ने बुधवार को रिया समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। रिया के वॉट्सऐप चैट से ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ था। एनसीबी ने अपनी मुंबई टीम से भी कहा है कि ड्रग्स सप्लायर्स के नेटवर्क और बॉलीवुड कनेक्शन का एनालिसिस शुरू करें। एनसीबी रिया से आज ही पूछताछ कर सकती है।
एनसीबी रिया से 5 सवाल कर सकती है
1. क्या आपने ड्रग्स ली थी?
2. क्या आपने किसी और को ड्रग्स दी थी?
3. आपका ड्रग्स डीलर कौन था?
4. क्या घर पर ड्रग्स पार्टी हुआ करती थी?
5. आपके पास पैसे कहां से आते थे?
रिया का दावा- सुशांत यूरोप में होटल को देखकर डर गए थे
रिया का एक इंटरव्यू सामने आया है। उसने यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत की तबीयत खराब होने की बात मानी है। रिया ने कहा कि सुशांत जिस होटल में रुके थे, उसे देखकर डर गए थे और पूरी रात सो नहीं पाए थे। सुशांत को फ्लाइट में बैठने से भी डर लगता था। वे मोडाफिनिल दवाई लेते थे। यूरोप की फ्लाइट से पहले भी सुशांत ने यह दवा ली थी।
0