Patna News In Hindi : Pappu Yadav said – Karan Johar and Salman Khan’s films will not be released in Bihar | पप्पू यादव बोले- करण जोहर और सलमान खान की फिल्मों को नहीं होने देंगे बिहार में रिलीज

  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच कराए सरकार

दैनिक भास्कर

Jun 22, 2020, 09:01 AM IST

पटना. जाप (लो) अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि सरकार आठ दिनों के अंदर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच कराने का फैसला करे। ऐसा नहीं हुआ तो हम कोर्ट जाएंगे। उन्हाेंने कहा- सुशांत की हत्या हुई है और इसके पीछे जौहर, भट्ट, चोपड़ा और सलमान खान हैं। मुख्यमंत्री से अपील है कि जांच जल्द से जल्द कराई जाई। जाप इन कंपनियाें द्वारा रिलीज होने वाली फिल्मों का बिहार में विरोध और बहिष्कार करेगी।

राजधानी में हुए जलजमाव पर पप्पू यादव ने कहा- 17 संप हाउस बनाने का टेंडर निकाला गया, पर आज तक नहीं बना। जलजमाव से निपटने के लिए लाखों रुपए जारी किए गए पर पहली बारिश में ही सारी पोल खुल गई। रविवार को काशीनाथ सिंह यादव, पूर्व डीआईजी राजेंद्र प्रसाद, वासिफ अली सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जाप की सदस्यता ली। इस मौके पर एजाज अहमद, राजेश रंजन पप्पू आदि मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'My Bengal career is finished'

Mon Jun 22 , 2020
10:52 PM IST Ashok Dinda’s playing days for Bengal appear to be over, with the veteran paceman being linked with Puducherry, Chhattisgarh and Goa for the 2020-21 domestic season. The 36-year old was dropped from the Bengal side after playing just one game in the 2019-20 Ranji Trophy after a […]

Breaking News

Recent Posts