- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Employees State Insurance Hospitals And Dispensaries, Now Group Photos Will Have To Be Sent Through WhatsApp For Attendance, Rajasthan Latest News Update
जयपुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उपस्थिति नहीं भेजने और अनुपस्थित रहने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- उपस्थिति की फोटो भेजते समय अधिकारी, कर्मचारी के फोटो के अनुसार उनका नाम, पदनाम भेजने वाले के दाएं से बाएं लिखना पड़ेगा
(सुरेन्द्र स्वामी). एक तरफ कोरोना महामारी फैल रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार की ओर से अजीबो गरीब फरमान किया जा रहा है। जिससे सोशल डिस्टेसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ रही है। अब कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों और औषधालयों के अधीक्षक एवं चिकित्सा अधिकारियों को स्टाफ के साथ उपस्थिति के लिए अखबार के मुख्य पृष्ठ को इंगित करते हुए रोजाना सुबह 8.15 तक ग्रुप फोटो भेजना होगा।
साथ ही उपस्थिति की फोटो भेजते समय अधिकारी, कर्मचारी के फोटो के अनुसार उनका नाम, पदनाम भेजने वाले के दाएं से बाएं लिखना पड़ेगा। जिससे अधिकारी या कर्मचारी की पहचान की जा सकें। साथ ही अवकाश पर रहने वाले कर्मचारी या अधिकारी का नाम व पदनाम भी इंगित करना होगा। उपस्थिति नहीं भेजने और अनुपस्थित रहने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश 24 जुलाई को आयोजित बैठक में हुए निर्णय के अनुसार निदेशक एवं उप सचिव डॉ.वी.के.माथुर ने जारी किया है। इधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.दुर्गाशंकर सैनी का कहना है कि इस तररह के फरमान कोरोना वॉरियर्स के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला फैसला है। उन्हें सम्मान देने की बजाय मन को ठेस पहुंचाया जा रहा है। इसलिए ऐसे आदेश को वापस लेना चाहिमए।
0
