Coronavirus Outbreak, Coronavirus, World Cases Novel Corona COVID 19 | डब्ल्यूएचओ ने कहा- सर्दियां आने पर यूरोप में संक्रमण घातक होगा, अस्पतालों में ज्यादा मरीज भर्ती होंगे और मृत्युदर बढ़ेगी; दुनिया में 2.44 करोड़ केस

वॉशिंगटन12 मिनट पहले

स्पेन के मैड्रिड में एंबुलेंस सर्विस के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर रेडी होते हुए। स्पेन में संक्रमण के 4.26 लाख मामले आए हैं।

  • दुनिया में 8 लाख से ज्यादा मौतें, 1.69 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 60 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1.83 लाख मौतें

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 44 लाख 523 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 69 लाख 26 हजार 223 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 30 हजार 975 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि यूरोप में सर्दियों में कोविड-19 का कहर बढ़ जाएगा। अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और मृत्यु दर में भी इजाफा होगा। यूरोप में डब्ल्यूएचओ के रीजनल डाइरेक्टर हेनरी क्लग ने कहा, “सर्दियों में युवा लोग बुजुर्ग आबादी के ज्यादा करीब होंगे। हम गैरजरूरी भविष्यवाणी नहीं करना चाहते, लेकिन इसकी निश्चित रूप से आशंका है। इस दौरान ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती होंगे और मृत्युदर बढ़ जाएगी।”

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 60,01,103 1,83,677 33,14,664
ब्राजील 37,22,004 1,17,756 29,08,848
भारत 33,15,017 60,652 25,24,539
रूस 9,75,576 16,804 7,92,561
साउथ अफ्रीका 6,15,701 13,502 5,25,242
पेरू 6,13,378 28,124 4,21,877
मैक्सिको 5,73,888 62,076 3,96,758
कोलंबिया 5,72,270 18,184 4,07,121
स्पेन 4,26,818 28,971 उपलब्ध नहीं
चिली 4,02,365 10,990 3,76,268

पाकिस्तान: पर्यटन स्थल खोले गए
पाकिस्तान में एक बार फिर से पर्यटन स्थल खोल दिए गए हैं। इमरान सरकार दावा कर रही है कि उसने कोरोना पर काबू पा लिया है। सरकार के इस फैसले पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण की दूसरी लहर आ सकती है। पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के 2.94 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं और 6 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है।
फ्रांस: फिर पांच हजार मामले
फ्रांस में बुधवार को 5429 नए मामले सामने आए। खास बात यह है कि ये सभी मामले उन इलाकों में सामने आए हैं, जहां दूसरी बार लॉकडाउन हटाया गया है। इसके अलावा कुछ ऐसे क्लस्टर भी सामने आए हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि यहां हाई रिस्क जोन अब भी बने हुए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में मामले तेजी से बढ़े हैं। अगर जरूरत हुई तो इन इलाकों में फिर लॉकडाउन किया जाएगा। फ्रांस में कुल मामले ढाई लाख से ज्यादा हो चुके हैं।

फ्रांस के सेंट कैथरीन में मास्क लगाए लोग। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा। यहां टूरिस्ट भी आने लगे हैं। संक्रमण की दूसरी लहर यहां भी है। (फाइल)

फ्रांस के सेंट कैथरीन में मास्क लगाए लोग। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा। यहां टूरिस्ट भी आने लगे हैं। संक्रमण की दूसरी लहर यहां भी है। (फाइल)

स्पेन : यहां भी हालात ठीक नहीं
यूरोपीय देश स्पेन संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 3594 अकेले बुधवार को सामने आए। आज यहां हेल्थ मिनिस्ट्री के अफसरों की मीटिंग भी होने जा रही है। इसमें वैक्सीन के काम की समीक्षा के अलावा हालिया तौर पर उपलब्ध दवाओं के बारे में विचार किया जाएगा। देश में छह महीने पहले पहला मामला सामने आया था। लॉकडाउन हटाने के बाद एक बार फिर मामले तेजी से बढ़े हैं।

स्पेन के लेग्नी शहर के एक अस्पताल में बुधवार को कोरोना के गंभीर मरीज को वॉर्ड में ले जाते हैल्थ वर्कर। स्पेन में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आई है। यहां बुधवार को 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।

स्पेन के लेग्नी शहर के एक अस्पताल में बुधवार को कोरोना के गंभीर मरीज को वॉर्ड में ले जाते हैल्थ वर्कर। स्पेन में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आई है। यहां बुधवार को 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।

जॉर्डन : अम्मान ने लॉकडाउन
जॉर्डन में एक बार फिर लॉकडाइन की तैयारी है। पहले चरण में राजधानी अम्मान में लॉकडाउन किया जाएगा। यहां की हैल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- अब सख्त कदम उठाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। अगर लोग सावधानी रखते तो शायद इस तरह के कदम नहीं उठाने पड़ते। शुक्रवार को अम्मान में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लॉकडाइन इतना सख्त रहेगा कि मेडिकल स्टोर्स के अलावा किसी बिजनेस को खोलने की मंजूरी नहीं दी गई है।

फोटो जॉर्डन की राजधानी अम्मान की है। जून में यहां लॉकडाउन लगाया गया। सरकार ने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की। इसके बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई गई। अब फिर हालात बिगड़े तो सरकार राजधानी में लॉकडाइन लगाने जा रही है। (फाइल)

फोटो जॉर्डन की राजधानी अम्मान की है। जून में यहां लॉकडाउन लगाया गया। सरकार ने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की। इसके बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई गई। अब फिर हालात बिगड़े तो सरकार राजधानी में लॉकडाइन लगाने जा रही है। (फाइल)

साउथ कोरिया: डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
दक्षिण कोरिया में मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। यही वजह है कि यहां सभी डॉक्टरों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं और उन्हें काम पर लौटने को कहा गया है। खास बात यह है कि इन सबके बावजूद देश के डॉक्टर तीन दिन की हड़ताल पर जाने पर अड़े हैं। दूसरी तरफ सरकार ने कहा है कि वो समय रहते हालात पर काबू पाना चाहती है, इसके लिए सख्त कदम उठाने पर भी विचार किया जा सकता है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Porn OTT service: মধ্যপ্রদেশে পর্ন সাইট র‍্যাকেটে পাক-যোগ, পুলিশের জালে সফটওয়্যার ইঞ্জিনিয়র-সহ ৬ - men run porn ott service with help of pakistan man, 6 arrested in madhya pradesh

Thu Aug 27 , 2020
হাইলাইটস তদন্তে নেমে পর্ন সাইট র‍্যাকেটের পর্দা ফাঁস করল মধ্যপ্রদেশ পুলিশ। মাসিক বা বার্ষিক ভিত্তিতে সাবস্ক্রাইব করতে হয়। ধৃতদের বিরুদ্ধে তথ্যপ্রযুক্তি আইনের ৬৬ এবং ৬৭ নম্বর ধারায় মামলা রুজু করা হয়েছে। এই সময় ক্রাইম ডেস্ক: এক্কেবারে নেটফ্লিক্স বা অ্যামাজনের মতোই ওটিটি (OTT) প্ল্যাটফর্ম। মাসিক বা বার্ষিক ভিত্তিতে সাবস্ক্রাইব করতে হয়। […]

Breaking News

Recent Posts