मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 100 अंक ऊपर और निफ्टी करीब 20 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 139.67 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,253.14 पर, और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) क्या 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.50 अंक यानी 0.20 प्रतिशत मजबूत होकर 11582.80 पर कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जीएमआर ने कहा कि उसने अपने हवाईअड्डे के कारोबार को अलग से सूचीबद्ध करने का फैसला किया है। कंपनी के बोर्ड ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें होल्डिंग कंपनी, जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरपोर्ट में डिमर्जर और नॉन-एयरपोर्ट संस्थाओं को देखा जाएगा। जिसके बाद आज शुरुआती सत्र में ही उसके शेयरों में काफी तेजी दर्ज की गई। जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक में भी 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है।
यह खबर भी पढ़े: KBC 12 की शूटिंग विशेष सावधानी के साथ कर रहे अमिताभ बच्चन, शेयर की फोटो
