Sitamarhi Robbery News; CSP Operator Looted and Murdered In Bihar Sitamarhi | बाइक सवार दो अपराधियों ने की सीएसपी संचालक की हत्या, लूट लिए पांच लाख रुपए

सीतामढ़ी22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएसपी संचालक सुजीत कुमार की हत्या के बाद मौके पर जुटे लोग और मामले की जांच करने आए पुलिस ऑफिसर।

  • बाइक गिरते ही दोनों अपराधी पास आए और रुपए से भरा बैग छीनने की कोशिश की
  • लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने सुजीत के सिर में दो गोली मार दी

सीतामढ़ी में बाइक सवार दो अपराधियों ने शुक्रवार को सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) के संचालक सुजीत कुमार से पांच लाख रुपए लूट लिए। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने सुजीत के सिर में दो गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना रीगा के गणेशपुर के बभनगामा की है।

घटना के चश्मदीद गवाह विश्वजीत कुमार ने कहा कि मैं सुजीत के साथ बाइक पर सवार था। पेट्रोल पंप के थोड़ा आगे एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहले से खड़े थे। हमलोग पहुंचे तो अपराधियों ने पीछा किया और ओवरटेक कर बाइक गिरा दी।

बाइक गिरते ही दोनों अपराधी पास आए और रुपए से भरा बैग छीनने की कोशिश की। सुजीत ने विरोध किया। उनके और अपराधियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद एक अपराधी ने सुजीत के सिर में गोली मार दी और बैग छीनकर दोनों भाग गए।

मैं काफी देर तक मौके पर जुटे लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। तब सुजीत की सांसें चल रहीं थी। करीब आधा घंटे तक कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। आधे घंटे बाद सुजीत को अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

''একজন সন্ত্রাসবাদীর চেয়েও খারাপ ব্যবহার করা হচ্ছে আমাদের সঙ্গে''

Fri Aug 28 , 2020
একের পর এক বিস্ফোরণ করেন রিয়া  Source link

Breaking News

Recent Posts