NEET JEE Exam Rajasthan CM Gehlot is organizing a protest to please the high command | पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ बोले- आलाकमान को खुश करने के लिए विरोध प्रदर्शन करवा रहे हैं सीएम गहलोत

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नीट जेईई की परीक्षा स्थगित करवाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर में एमएनआईटी के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शिरकत की।

  • राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर नीट जेईई परीक्षा स्थगित करवाने के लिए गया था प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष सेल्फ आइसोलेशन की वजह से नहीं आए, सचिन ने संभाला मोर्चा

केंद्र सरकार द्वारा करवाई जा रही नीट जेईई परीक्षा को स्थगित करवाने की मांग को लेकर देशभर में कांग्रेस द्वारा पिछले दो दिनों से पूरे राजस्थान में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश यूथ कांग्रेस और शुक्रवार को प्रदेश के 33 मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जेएलएन मार्ग पर एमएनआईटी के बाहर किया गया। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित प्रदेश के नेता मौजूद रहे। लेकिन सेल्फ आइसोलेट होने की वजह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिह डोटासरा व अन्य नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।

इस विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सरकार में प्रदेश के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं विधायक कालीचरण सराफ ने नीट जेईई परीक्षाओं के नाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। सराफ ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस के द्वारा नीट एवं जेईई परीक्षाओं का विरोध करवा रहे हैं जिससे आलाकमान गांधी परिवार को खुश कर सके।

सराफ ने कहा कि आगे आने वाले महीने में राजस्थान में प्री डीएलएड एवं अन्य परीक्षाएं होने जा रही है, जिसमें लाखो छात्रों की सहभागिता हो रही है। लेकिन तब कांग्रेसी नीट जेईई का विरोध कैसे कर सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस का दोमुंहा चेहरा आम जनता में आमने आ गया। सरकार को जनता के सामने अधिकृत मत सामने रखना चाहिए।

कांग्रेस का दोगला चेहरा सामने आया: राज्य में परीक्षाएं करवा रही है, लेकिन नीट परीक्षा का विरोध कर रही है

कालीचरण सराफ ने सरकार को घेरते हुए कहा कि परीक्षार्थियों ने मेहनत की है। वह व्यर्थ नहीं जानी चाहिए, क्योंकि सभी परीक्षाओं में छात्र के वर्ष भर की मेहनत होती है, काफी पैसा खर्च होता है। सरकार का काम छात्रों के भविष्य के साथ उनके जीवन की रक्षा करना भी है। कोरोना काल मे छात्रों के बचाव एवं सुविधापूर्ण परीक्षाएं सम्पन्न कराने के लिए उन्हें परिवहन ,कोरोना से बचाव सावधानियों पर ध्यान देना चाहिए। एक तरफ विरोध और दूसरी तरफ बचाव साथ साथ नही चल सकते है ऐसे में कांग्रेस दोगला चरित्र अपनाकर गांधी परिवार को खुश करने मे ही लगी है और जनता के सामने दोगला चरित्र खुलकर सामने आ रहा है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Raveena Tandon’s family grows bigger after they adopt a dog; see pics : Bollywood News

Fri Aug 28 , 2020
Raveena Tandon has always promoted the idea of #AdoptDontShop when it comes to dogs. Now, the actress who is an animal lover has adopted one more furry friend and took to her Instagram handle to share some pictures with the new addition in their family. “Our family just grew bigger, […]

Breaking News

Recent Posts