Maharashtra Coronavirus Cases Infection Corona Fatality All Updates In Hindi – महाराष्ट्र : एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 14361 मामले, 331 लोगों की मौत

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : पीटीआई (फाइल)

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

कोरोना वायरस संक्रमण के सात लाख से भी अधिक मामलों के साथ महाराष्ट्र देश का सबसे अधिक महामारी प्रभावित राज्य बना हुआ है। आम लोगों के साथ यहां पुलिस विभाग में भी संक्रमण के कई मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 346 कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि दो की मौत हुई है। 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 हो गई है। 

राज्य में एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है। मुंबई में शुक्रवार को 1,217 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हुई। 

शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,407 लोग वायरस से संक्रमित हैं। वहीं, पुणे शहर में शुक्रवार को 1,795 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही एक समय संक्रमण का हॉटस्पॉट बनी मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मई में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मुंबई रेलवे पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरेश हतनकर का पूरा सरकारी रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र पुलिस में 346 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जबकि यह जानलेवा वायरस बीते 24 घंटे में दो और कर्मियों की जान ले चुका है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अब तक राज्य पुलिस के 14,641 कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 148 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि 2,741 पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है जबकि 11,752 कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच पुलिस ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करने के आरोपों में 2,43,595 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर 34,017 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के पांच नए मामले आने के बाद इलाके में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,745 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 2,392 मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि धारावी में वर्तमान में कोविड-19 के 93 मरीज उपचाराधीन हैं। हालांकि, नगरीय निकाय ने पिछले कुछ महीनों से धारावी में होने वाली मौतों के आंकड़े को साझा करना बंद कर दिया है। बता दें कि एक समय धारावी की झुग्गी बस्ती मुंबई में कोरोना मामलों का हॉटस्पॉट बनी हुई थी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार को मुंबई रेलवे पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरेश हतनकर का सरकारी रिकार्ड पेश करने का निर्देश दिया। हतनकर की कोरोना संक्रमण से मई में मौत हो गई थी। न्यायमूर्ति एसजे काथावाला की अगुवाई वाली पीठ ने हतनकर की दूसरी पत्नी की ओर से दाखिल याचिका पर ये निर्देश दिए। 

दूसरी पत्नी ने 60 लाख के मुआवजे में हिस्सा मांगा है जो उसके कानूनी वारिसों को राज्य सरकार से मिलेगा। राज्य सरकार का एक प्रस्ताव कर्तव्य निर्वहन के दौरान कोविड-19से जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी को 65 लाख का मुआवजा देने का वादा करता है। इसी पर दो महिलाओं ने हतनकर की पत्नी होने का दावा करते हुए मुआवजे की मांग की है।

हतनकर की दूसरी पत्नी और विवाह से पैदा हुई पुत्री ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर मुआवजे में उचित हिस्से की मांग की है ताकि उन्हें भुखमरी से और बेघर होने से बचाया जा सके। वहीं, हतनकर की पहली पत्नी और उनकी पुत्री ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें हतनकर की दूसरी शादी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

कोरोना वायरस संक्रमण के सात लाख से भी अधिक मामलों के साथ महाराष्ट्र देश का सबसे अधिक महामारी प्रभावित राज्य बना हुआ है। आम लोगों के साथ यहां पुलिस विभाग में भी संक्रमण के कई मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 346 कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि दो की मौत हुई है। 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 हो गई है। 

राज्य में एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है। मुंबई में शुक्रवार को 1,217 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हुई। 

शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,407 लोग वायरस से संक्रमित हैं। वहीं, पुणे शहर में शुक्रवार को 1,795 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही एक समय संक्रमण का हॉटस्पॉट बनी मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मई में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मुंबई रेलवे पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरेश हतनकर का पूरा सरकारी रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है।

आगे पढ़ें

महाराष्ट्र पुलिस में कोविड-19 के 346 नए मामले, दो और की मौत

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ranveer Singh starrer Simmba and Ajay Devgn starrer Golmaal Again is all set to re-release in the USA : Bollywood News

Fri Aug 28 , 2020
Ranveer Singh had managed to leave us all gushing with his performance in Simmba where he played the role of a police officer for the first time. The film became a massive hit considering it had a strong star cast with Ranveer Singh and Sara Ali Khan in lead roles, […]

Breaking News

Recent Posts