Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 26 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 58 हजार लोग रिकवर हुए; अब तक 34 लाख से ज्यादा केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली21 मिनट पहले

पुणे में नए कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करते महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल।

  • देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 62 लाख के पार, शुक्रवार को 988 मरीजों ने जान गंवाई
  • देश में अभी 7.51 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, 3.9 करोड़ लोगों की हो चुकी है जांच

देश में कोरोना का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 26 लाख के पार हो गया। अब तक 26 लाख 41 हजार 811 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 34 लाख 56 हजार 407 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 71 हजार 831 नए मरीज मिले और 993 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा अब 62 हजार 688 हो गया है। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

इस बीच, कोरोना संक्रमित तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार ने शुक्रवार की शाम को दम तोड़ दिया। दो घंटे पहले ही डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए उनकी हालत को गंभीर बताया था। 70 साल के वसंतकुमार को 10 अगस्त को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तमिलनाडु से पहली बार सांसद बने वसंतकुमार पूर्व में दो बार विधायक भी रह चुके हैं। कांग्रेस सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया। दोनों ने ट्विट करके वसंतकुमार को बेहद सरल और सहज सांसद बताया।

उधर, इंटरनेशनल वीमेन रेसलर विनेश फोगाट और उनके कोच ओम प्रकाश दहिया कोरोना संक्रमित गए हैं। शनिवार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विनेश को खेल रत्न अवॉर्ड और ओम प्रकाश को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश अभी अपने ससुराल सोनीपत में हैं।

कोरोना संक्रमण की डरावनी रफ्तार

कोरोना अपडेट्स…

  • पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 7 दिन तक सेल्फ क्वारैंटाइन में रहने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने बताया कि राज्य सरकार के प्रोटोकॉल के तहत और डॉक्टर्स की सलाह पर उन्होंने ऐसा फैसला लिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान दो विधायकों से मुलाकात की थी जो बाद में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
  • हरियाणा सरकार ने 22 अगस्त से शुरू किए वीकएंड लॉकडाउन का फैसला शुक्रवार को बदल दिया। व्यापारी वर्ग की मांग पर सरकार ने फैसला लिया है कि अब शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि सोमवार और मंगलवार को लॉकडाउन होगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी।
  • मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने पैंडेमिक (वैश्विक महामारी) मैनेजमेंट को एमबीबीएस के कोर्स में शामिल कर दिया है। अब डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले छात्रों को किसी भी महामारी को समझने, उस पर शोध करने और उसके इलाज के तरीकों के बारे में पढ़ाया जाएगा
  • दिल्ली में जल्द ही कोरोना की टेस्टिंग दोगुना (40 हजार) की जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद यह उम्मीद जताई है। पहले जैन ने आरोप लगाया था कि जांच डबल करने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्रालय के दबाव में अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में केंद्र को चिट्‌ठी लिखी थी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी और बाढ़ की वजह से बिहार चुनाव टालने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा, ‘‘चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया है, ऐसे में अभी से कोई आकलन करना सही नहीं होगा।’’ कोर्ट ने इस संबंध में दायर की गई जनहित याचिका खारिज कर दी। बिहार में इस साल के अंत तक विधान सभा चुनाव होने हैं।
  • हरियाणा सरकार ने बीती 22 अगस्त से शुरू किए वीकएंड लॉकडाउन का फैसला शुक्रवार को बदल दिया। व्यापारी वर्ग की मांग पर सरकार ने फैसला लिया है कि अब शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि सोमवार और मंगलवार को लॉकडाउन होगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी।
  • जम्मू-कश्मीर सरकार का कहना है कि यहां कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। उन्हें फ्री में ऑक्सीमीटर दिए जाएंगे और आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य रहेगा। लक्षण वाले संक्रमितों को अस्पताल में रिपोर्ट निगेटिव आने तक भर्ती रहना होगा।

पांच राज्यों के हाल

1. मध्यप्रदेश

छतरपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) वीएस वाजपेयी की कोरोना से शुक्रवार को मौत हो गई। वह भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1317 केस मिले और 1207 लोग ठीक हुए। अब संक्रमितों की संख्या 58 हजार 181, ठीक होने वालों की संख्या 44 हजार 453 और मृतकों की संख्या 1306 हो चुकी है।

2. राजस्थान

राज्य में शुक्रवार को 557 केस आए। इनमें से जयपुर में 75, कोटा में 53, अलवर में 49, जोधपुर में 47, भीलवाड़ा में 42, अजमेर में 40, पाली में 39, बीकानेर में 34, सीकर 33, उदयपुर में 31, झालावाड़ में 22, भरतपुर में 20, जबकि बाड़मेर और नागौर में 18-18 मरीज मिले। सात लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 76572 केस आ चुके हैं। इनमें से 14730 मरीजों को इलाज चल रहा है, जबकि 1012 की मौत हो चुकी है।

3. बिहार
बीते 24 घंटे में 1860 नए संक्रमितों की पहचान की गई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 28 हजार 850 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढ़कर 662 हो गई। बिहार में अभी कोरोना के 18 हजार 491 एक्टिव मरीज हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 14 हजार 857 नए मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7 लाख 33 हजार 568 हो गया है। इनमें 5 लाख 31 हजार 563 ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 9136 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 23 हजार 444 मरीज जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
नैनी जेल में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए यहां क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसमें डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय की नियुक्ति की गई है। जरूरी दवाएं और पीपीई किट भी उपलब्ध कराई गई हैं। यहां अब तक 1712 कैदियों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई। जिनमें से 142 संक्रमित मिले हैं।

राज्य में 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 5391 नए मामले सामने आए और 4331 लोग ठीक हुए। अब तक 2 लाख 8 हजार 491 केस मिले। इनमें 1 लाख 52 हजार 893 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3217 मरीजों की मौत हो चुकी है।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kareena Kapoor Khan says, “Count the memories, not the calories”, and we couldn’t agree more! : Bollywood News

Fri Aug 28 , 2020
Kareena Kapoor Khan has recently joined social media and is one of the most followed actresses of Bollywood in a span of months. Driving her fans in frenzy with her posts, Kareena Kapoor Khan shares throwback pictures frequently, giving us major goals. From behind-the-scenes with her husband Saif Ali Khan […]

Breaking News

Recent Posts