RPSC Exam July August Date 2020; Rajasthan Public Service Commission Professor Sanskrit Education Competitive Examination 2018 | आरपीएससी की परीक्षाएं जुलाई अंत या अगस्त में हो सकती हैं शुरू, कैलेंडर को लेकर मंथन जारी

  • आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले एक पखवाड़े से आयोग में इस प्रस्तावित कैलेंडर को लेकर मंथन जारी
  • आयोग को पशु चिकित्सा अधिकारी के 900 पद, लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड के 12 पद समेत कई पदों पर भर्ती करनी है

दैनिक भास्कर

Jun 22, 2020, 01:29 PM IST

अजमेर. (आरिश कुरैशी). राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्राध्यापक संस्कृत शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2018 समेत अटकी पड़ी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू जुलाई अंत या अगस्त से शुरू हो सकते हैं। आयोग निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं व इंटरव्यू का कैलेंडर तैयारी में जुटा है। आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले एक पखवाड़े से आयोग में इस प्रस्तावित कैलेंडर को लेकर मंथन जारी है। जब से यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है, तब से ही आयोग में भी शेष परीक्षाओं के आयोजन की संभावनाओं को लेकर मंथन जारी है।

आयोग को पशु चिकित्सा अधिकारी के 900 पद, लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड के 12 पद सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं के आयोजन कराने हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन से मिली है प्रेरणा
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कोरोना संक्रमण के बीच आयोजित कराई जा रहीं शेष परीक्षाओं से आयोग को भी प्रेरणा मिली है। आयोग अब इस बात का भी फीड बैक लेने में जुट गया है कि आगामी परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र किस प्रकार से उपलब्ध हाे सकेंगे। साथ ही कब से उपलब्ध होंगे। बड़ी परीक्षाएं एक साथ आयोजित कराएं या फिर अलग-अलग ग्रुपों में भर्ती परीक्षाओं के आयोजन किए जा सकें। इस बात की संभावना भी तलाशी जा रही हैं कि कुछ छोटी परीक्षाओं के आयोजन ऑनलाइन कराए जा सकें।

इंटरव्यू को लेकर आयोग अब केवल इस बात का इंतजार कर रहा है कि आने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन सुविधा शुरू हो सके। इस महीने के अंत तक केंद्र व राज्य सरकार परिवहन सुविधा को लेकर क्या फैसले करने वाली है, इस पर भी निगाहें रखी जा रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Locust situation in M.P. now in control, says govt.

Mon Jun 22 , 2020
The Madhya Pradesh Agriculture Department on Wednesday said the locust invasion within the State had been reined by pesticide spraying, in addition to strong winds in patches which had splintered swarms into smaller groups and scattered them. “The situation is much more in control now,” said Avnish Chaturvedi, Deputy Director […]

Breaking News

Recent Posts