15-year-old girl gang-raped, six youths were raped after threatening for six months | किशोरी से गैंग रेप; छह महीने से डरा धमकाकर छह युवक कर रहे थे दुष्कर्म, सभी लड़की के पड़ोसी

जोधपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छह महीने से लगातार दुष्कर्म का शिकार हो रही लड़की इतने अधिक सदमे में थी कि उसकी आवाज तक नहीं निकल पा रही थी। (प्रतीकात्मक फोटो)

  • आरोपियों में चार नाबालिग, दो बालिग, धमकियों के डर से लड़की ने घर जाने से इनकार किया
  • आखिरकार रात को पुलिस ने बालिका गृह में छोड़ा

शहर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके में शनिवार को एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। पंद्रह साल की लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले छह लड़के पिछले छह महीने से डरा धमकाकर दुष्कर्म करते रहे। इनमें चार लड़के नाबालिग है। एक युवक ने शनिवार को बालिका के साथ एक बार फिर दुष्कर्म किया। छह महीने से हो रहे दुष्कर्म से परेशान लड़की आखिरकार पुलिस थाने पहुंच गई और रोते हुए पूरा दर्द सुना दिया, बाद में परिजन ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

छह महीने से लगातार दुष्कर्म का शिकार हो रही लड़की इतने अधिक सदमे में थी कि उसकी आवाज तक नहीं निकल पा रही थी। पुलिस थाने में वह किसी को देखते ही दीवार से सटकर दुबक जाती। परिजन ने बताया कि चार नाबालिग सहित छह लड़के लगातार उसका यौन उत्पीड़न करते रहे। इन युवकों की जान से मारने की धमकियों के कारण वह अपने परिजन को कुछ बता भी नहीं पाई। ये सभी युवक पीड़ित लड़की के पड़ोस में ही रहते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

डर के मारे बालिका का घर जाने से इनकार
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद परिजन से बालिका को घर ले जाने को बोला। लेकिन, बहुत ज्यादा डरी हुई बालिका ने घर जाने से मना कर दिया। पुलिस व परिजनों ने उसे करीब तीन घंटों तक समझाया, लेकिन युवकों की धमकियों का खौफ इतना ज्यादा था कि वह घर जाने को तैयार ही नहीं हुई। बालिका को भय सता रहा था कि घर जाते ही वे युवक हमला कर उसे मार देंगे। आखिरकार पुलिस ने उसे बालिका गृह ले जाने का फैसला किया। इस पर बालिका ने भी सहमति प्रदान कर दी। आखिरकार रात को पुलिस उसे बालिका गृह में छोड़ आई।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Exclusive: Is the real secret hidden in Sushant Sing Rajput's phone?

Sat Aug 29 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: সুশান্ত সিং রাজপুতের মৃত্যুর ঘটনায় নিত্য দিনই উঠে আসছে নানান খবর। এরই মাঝে Zee ২৪ ঘণ্টার হাতে উঠে এসেছে বেশকিছু তথ্য। যা থেকে প্রশ্ন উঠতেই পারে, সুশান্তের মৃত্যু রহস্য আসলে কি ফোনেই লুকিয়ে রয়েছে? হাজারো মনগড়া কথা না শুনে বিষয়টা একটু খতিয়ে দেখা যাক… মুম্বই পুলিস সুশান্ত সিং রাজপুতের অস্বাভাবিক মৃত্যুর […]

Breaking News

Recent Posts