पेट्रोल के दाम में हुआ इजाफा, दिल्ली में भाव 82 रुपये प्रति लीटर के पार

नई दिल्‍ली। तेल विपणन कंपिनयों ने एक दिन की स्थिरता के बाद एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में इजाफा किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इसके साथ ही दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 82 रुपये के पार पहुंच गई है। 

पिछले 15 दिनों में अब तक 12 बार पेट्रोल के भाव बढ़ चुके हैं। इस तरह अब तक पेट्रोल की कीमत में करीब 1.60 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। हालांकि, डीजल की कीमत में पिछले 28 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली में पेट्रोल 82.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में 88.68 रुपये प्रति लीटर, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 83.52 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.00 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, यदि डीजल की हम बात करें तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 80.11 रुपये, कोलकाता में 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। 

यह खबर भी पढ़े: .. तो Bigg Boss 14 के पूरे सीजन के लिए इतने करोड़ रुपए चार्ज करेंगे सलमान खान?

यह खबर भी पढ़े: लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कॉमन मतदाता सूची लाने की तैयारी कर है मोदी सरकार, जानिए इसके फायदे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

In Delhi, 1954 new patients were found across the corona virus infects 1 lakh 71 thousand, 15 died | दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 1 लाख 71 हजार के पार 1954 नए मरीज मिले,15 की मौत

Sun Aug 30 , 2020
Hindi News Local Delhi ncr In Delhi, 1954 New Patients Were Found Across The Corona Virus Infects 1 Lakh 71 Thousand, 15 Died नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक अब कंस्ट्रक्शन साइट पर भी स्वस्थ्यकर्मियों ने कोविड 19 की जांच की। दिल्ली में शनिवार में कोरोना वायरस के 1954 नए […]

Breaking News

Recent Posts