Accident Near gogunda in Udaipur district, three died, rajasthan Latest news update | कंटेनर ने दो बाइक सवार चार लोगों को रौंदा, इनमें तीन की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर

उदयपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को लेकर थाने पहुंची पुलिस।

  • हादसे में एक बाइक पर सवार विक्रम और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई
  • जबकि दूसरी बाइक पर तीसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

(सौरभ पाराशर). जिले के गोगुंदा क्षेत्र में शनिवार देर रात कंटेनर ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। कंटेनर पिंडवाला से उदयपुर जा रहा था। हादसा विजय बावड़ी के पास मोड़ पर कंटेनर के गलत साइड जाने से हुआ।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे गोगुंदा के पास एक कंटेनर और दो बाइक के बीच एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर एक बाइक में आग लगी थी। जिसे मौके पर पहुंचकर बुझाई गई। हादसे में एक बाइक पर सवार विक्रम (25) और राकेश (28) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। जिनके शव को अन्य वाहनों की मदद से मोर्चरी भेजा गया। हादसे में घायल संजय और लाला भाई को एंबुलेंस की मदद से उदयपुर भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान तीसरे व्यक्ति लाला भाई की भी मौत हो गई।

वहीं, हाइवे पर हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कंटेनर और दोनों बाइक को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करवाई। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से उदयपुर में भर्ती करवाया गया।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से उदयपुर में भर्ती करवाया गया।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput’s sister calls for a boycott of the film Shashank inspired by the death of the actor  : Bollywood News

Sun Aug 30 , 2020
Late actor Sushant Singh Rajput’s sister Shweta Singh Kirti has demanded a boycott of the film titled Shashank. The film is inspired by the late actor’s death and co-produced by  Karni Sena member Surjeet Singh Rathore. On Saturday, Shweta took to her Twitter handle and asked people to boycott the […]

Breaking News

Recent Posts