सीबीआई की पूछताछ के बाद डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकली रिया चक्रवर्ती
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती मुंबई के सांताक्रूज में डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निल गई है। रिया से लगातार पूछताछ जारी है। रिया से पूछताछ का यह तीसरा दिन है। इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार और शनिवार को भी रिया से पूछताछ की थी।
Maharashtra: Actor Rhea Chakraborty leaves from DRDO guest house in Santacruz, Mumbai after being questioned by Central Bureau of Investigation in actor Sushant Singh Rajput’s death case.
She was questioned by the CBI on Friday and Saturday also. https://t.co/mbM3l3YxnE pic.twitter.com/KlcNZEZRJl
— ANI (@ANI) August 30, 2020
गौरव आर्या बोले- मैं सुशांत से कभी नहीं मिला
गोवा एयरपोर्ट पर गौरव आर्या ने कहा, ‘इस मामले से मेरा कोई संबंध नहीं है। मैं सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिला। मैं उनसे (रिया) 2017 में मिला था।’ बता दें कि आर्या गोवा के अंजुना में स्थित टैमारिंड होटल के मालिक हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 अगस्त से पहले पेश होने के लिए कहा है।
I have no connection with the case. I never met Sushant Singh Rajput. I met her (Rhea) in 2017: Gaurav Arya at Goa Airport. #SushantSinghRajputCase https://t.co/qIHSBEb70b pic.twitter.com/ADG5MUGVn4
— ANI (@ANI) August 30, 2020
पूछताछ के लिए पहुंचे सिद्धार्थ पिठानी
सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। उनसे एजेंसी अभिनेता की मौत के मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
Maharashtra: Siddharth Pithani (actor Sushant Singh Rajput’s friend), arrives at DRDO guest house in Mumbai. He is being questioned by Central Bureau of Investigation in the actor’s death case. pic.twitter.com/VlKWDc4vF0
— ANI (@ANI) August 30, 2020
कल सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ करेगी सीबीआई
सुशांत सिंह मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने सोमवार को पूछताछ के लिए अभिनेता की बहन मीतू सिंह को बुलाया है। एजेंसी सुशांत के पिता और अन्य बहनों से भी पूछताछ कर सकती है।
गेस्ट हाउस पहुंचीं रिया
अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। यहां उनसे लगातार तीसरे दिन सीबीआई पूछताछ करेगी।
Maharashtra: Actor Rhea Chakraborty & her brother Showik Chakraborty arrive at DRDO guest house in Santacruz, Mumbai. They are being questioned by Central Bureau of Investigation in actor #SushantSinghRajputDeathCase. pic.twitter.com/XvoDWKovwt
— ANI (@ANI) August 30, 2020
गेस्ट हाउस पहुंचे सैमुअल मिरांडा
रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। यहां सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करेगी।
Maharashtra: Rhea Chakraborty’s associate Samuel Miranda arrives at the DRDO guest house in Mumbai where the Central Bureau of Investigation (CBI) team probing #SushantSinghRajput‘s death case is staying. pic.twitter.com/pAGZkvgmfI
— ANI (@ANI) August 30, 2020
गेस्ट हाउस में होगी रिया से पूछताछ
रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह मामले में पूछताछ के लिए डीआरडीओ के गेस्ट हाउस जाएंगी। यहां उनसे एजेंसी लगातार तीसरे दिन पूछताछ करेगी।
गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई टीम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम मुंबई के सांताक्रूज में स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गई है।
Maharashtra: Central Bureau of Investigation (CBI) team investigating #SushantSinghRajput‘s death case arrives at the DRDO guest house in Santacruz, Mumbai. pic.twitter.com/Iw5gZmgxj7
— ANI (@ANI) August 30, 2020
रिया से 10 घंटे तक हुई थी पूछताछ
सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से शनिवार को सात घंटे और शुक्रवार को लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी। उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रिया की शिकायत के बाद सीबीआई ने मुंबई पुलिस से उन्हें गेस्ट हाउस आते समय सुरक्षा देने का अनुरोध किया है, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा दी गई है।
