टपूकड़ा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- मीठीयावास की घटना, 4 घायल अलवर रैफर
थाना क्षेत्र के मीठीयावास गांव में रास्ते के विवाद को लेकर महिलाओं में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में 6 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टपूकड़ा थाना पुलिस ने सभी घायलों को टपूकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से 4 घायलों को अलवर रैफर कर दिया गया।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। टपूकड़ा थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मीठीयावास में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था।
इसको लेकर रविवार को दोनों पक्ष भिड़ गए और लाठी-डंडों से हुए झगड़े में हरनेक कौर पत्नी बख्तावर, बादलसिंह पुत्र धर्म सिंह, बलजीत कौर पत्नी बादल सिंह, चरण सिंह पुत्र पूरनसिंह, मनजीत कौर पुत्री बख्तावर, मक्खन सिंह पुत्र बख्तावर, मींदो बाई पत्नी मक्खन सिंह, राजू सिंह पुत्र मक्खन सिंह, परमजीत पत्नी कुलदीप व कोमल पुत्री बख्तावर घायल हो गए। झगड़े के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0