Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | अब तक 4.35 लाख संक्रमित: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी की रिपोर्ट निगेटिव, राज्य में मरीजों की संख्या 62 हजार के पार

  • देशभर में संक्रमण से 13876 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6170 की जान गई
  • राजस्थान में रिकवरी रेट 77%, यह देश में सबसे बेहतर, इसके बाद मध्यप्रदेश और बिहार का नंबर

दैनिक भास्कर

Jun 22, 2020, 11:46 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 35 हजार 560 हो गई है। सोमवार को तमिलनाडु में 2710 नए मरीज मिले। मुख्यमंत्री पलानीसामी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 62 हजार के पार हो गई है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉकडाउन के बाद मजदूरों की बेरोजगारी और उनके सामने खाने के लिए अजान के संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।

उन्होंने पत्र में देशभर में भूखमरी की आशंका जताते हुए अंत्योदय अन्न योजना के जरिए जरूरत मंदों को दिए जाने वाले मुफ्त अनाज को जुलाई से सितंबर (3 महीने) तक बढ़ाने की मांग की है।

उधर, संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसकी एक वजह बीते दिनों में टेस्टिंग का बढ़ाया जाना है। 16 जून तक देश में अधिकतम डेढ़ लाख टेस्ट हुए थे, अब इनकी संख्या 2 लाख के करीब है। रविवार को 1 लाख 90 हजार 730 कोरोना टेस्ट किए गए।

देश में 4 लाख 26 हजार के पार कोरोना केस

इस महीने संक्रमितों की संख्या 5.50 लाख हो सकती है

बीते 2 दिनों से हर दिन 15 हजार संक्रमित बढ़ रहे हैं। अगले पांच दिन में देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख और महीने के आखिरी तक 5.50 लाख हो सकती है। 

13 दिन से ठीक होने वालों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा

देश में 8 जून तक 1 लाख 29 हजार 504 एक्टिव केस थे। इस दिन तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 1 लाख 29 हजार 19 थी। इसके अगले दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से आगे निकल गई और तब से यह लगातार बढ़ रही है।

कामाख्या मंदिर 3 दिन के लिए बंद 

असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर को आज से शुरू हुए अंबुवाची उत्सव की वजह से 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया। उत्सव के दौरान मेला भी लगता रहा है, लेकिन इस बार कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से मंदिर प्रशासन मेले की मेजबानी नहीं कर रहा है। पिछली बार इस मेले में करीब 25 लाख लोग आए थे। इस बार सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 75 दिन के लॉकडाउन के बाद मंदिर को 8 जून को खोला गया था। कामाख्या देश की 51 शक्तिपीठों में से एक है।

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 179 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 41 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में 34 और उज्जैन में 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में अब तक 4329 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3185 मरीज ठीक हुए हैं।
  • महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में यहां 3870 संक्रमित मिले। यह एक दिन में कोरोना के नए केस का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। शनिवार को यहां सबसे ज्यादा 3874 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। पुणे में भी 24 घंटे में 823 मामले सामने आए। यहां यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। 
  • उत्तरप्रदेश: राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 हजार 200 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में बागपत में 11, हरदोई और मुरादाबाद में 8-8, मुजफ्फरनगर में 2 फर्रुखाबाद में 7, एटा में डॉक्टर समेत 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

प्रयागराज की यह तस्वीर सोमवार को ली गई है। यहां लॉकडाउन खत्म हो गया है और अब घाटों पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ रही है। लोग यहां जल चढ़ाने और योग करने के लिए आ रहे हैं।

  • राजस्थान: यहां सोमवार को 67 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से जयपुर में 28, धौलपुर में 10, कोटा, अजमेर और झुंझुनूं में 6-6, जबकि दौसा में 5, टोंक में 2 और सिरोही में 1 मरीज मिला। नए संक्रमितों में 2 दूसरे राज्यों के हैं। 
सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने सोमवार को पुष्कर में रेत से यह कलाकृति बनाई। इसका उद्देश्य लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करना है।
  • बिहार: राज्य में सोमवार को 24 जिलों में संक्रमण के 149 मामले सामने आए। इनमें से सबसे ज्यादा 23 मरीज मधुबनी में मिले। इसके अलावा सहरसा में 18, दरभंगा में 17, पटना में 16 और किशनगंज में 11 मरीज मिले। भागलपुर, सीवान, सुपौल, वैशाली में 5-5, बक्सर, मधेपुरा में 4-4 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इन 10 जिलों के अलावा बाकी 14 जिलों में 1 से 2 मरीज मिले।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'I can't play for Bengal again': Ashok Dinda

Mon Jun 22 , 2020
Kolkata (West Bengal) [India], June 22 (ANI): India pacer Ashok Dinda on Sunday said his stint with Bengal team is over and the veteran bowler is exploring other options to play domestic cricket in the next season. Dinda was dropped from the Bengal side after playing just one game in […]

Breaking News

Recent Posts