जयपुर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बारां में दिन में कुछ देर के लिए बादल बरसे। यहां छितराई हुई बारिश हो रही है। फोटो: शुभम निमोदिया
- प्रदेश में 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
पिछले दो दिन हुई मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को आसमान खुल गया और धूप खिल गई। हालांकि कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई। सोमवार को दिन में शेरगढ़ में 5, दानपुर, सल्लोपाट, कुशलगढ़ में 3-3 और अरथूना में 2 मिमी बारिश हुई।
नियंत्रण कक्ष के अनुसार सोमवार सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा में 55, केसरपुरा में 76, दानपुर में 121, घाटोल में 61, भूंगड़ा में 45, जगपुरा में 82, गढ़ी में 132, लोहारिया में 95, अरथूना में 57, बागीदौरा में 38, शेरगढ़ में 43, सल्लोपाट में 39, कुशलगढ़ में 39, सज्जनगढ़ में 43 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।
अलवर: 16 घंटे में जिले में 92 मिमी बारिश
अलवर जिले में रविवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक 16 घंटे के दौरान जिले में 92 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश जयसमंद में 19 मिमी हुई। सिलीसेढ़ बांध में दो इंच, समरसरोवर बांध में दो इंच तथा जैतपुर बांध में एक इंच पानी घट गया।
दिन में बारिश नहीं होने के कारण पिछले दिन की तुलना में अलवर शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अलवर शहर का अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम तापमान 24 रहा।
बारां में नदियां उफान पर
बारां जिले में इन दिनों बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है। मध्यप्रदेाश में हो रही अच्छी बारिश के कारण पार्वती और परवन उफान पर हैं। इसके चलते जिले में नेशनल हाइवे, मेगा हाइवे सहित स्थानीय मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। सोमवार को छिटपुट बारिश हुई।
जयपुर में दिनभर रहा बादलों का डेरा
जयपुर में दिरभर बादलों का डेरा रहा। यहां पिछले कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही चल रही है लेकिन छितराई बारिश हो रही है। दोपहर में मानसरोवर, सांगानेर सहित कुछ इलाकों में करीब पांच मिनट तेज बरसात हुई। शहर में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक 1.8 मिमी बारिश हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 29.2 तथा न्यूनतम तामान 23.6 डिग्री रहा।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार एक सितंबर को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, झंझुनूं, सीकर, सिरोही, टोंक जिलों में तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
2 सितंबर: पूर्वी राजस्थान के अजमेर, झंझुनूं, सीकर, भीलवाड़ा और जयपुर जिलों में तथा बीकानेर, नागौर, जोधपुर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
3 सितंबर: पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, झुंझनूं, राजसमंद, सिरोही, जिलों में तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, नागौर, जोधपुर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
0
