- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 64732 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra
पानीपत8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना जांच के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए डॉक्टरों की टीम।
- प्रदेश में 52 हजार 672 मरीज ठीक होकर लौटे घर
- एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 11371
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। हरियाणा के पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल समेत रिकॉर्ड 1450 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 65 हजार के करीब पहुंच गई। वहीं सिविल सचिवालय में विशेष कैंप में अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। राहत की बात यह है कि 1052 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे तो 7 जिंदगियां कोरोना की जंग हार गई। जबकि 251 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 217 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 34 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा 64732 हो गया, इसमें से 52672 मरीज ठीक हो चुके हैं।
प्रदेश के इन जिलों में मिले नए मरीज
एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 11371 पर पहुंच गई है। सोमवार को 22 जिलों में सबसे ज्यादा पानीपत में 154, करनाल में 135, अंबाला में 114, गुड़गांव में 113, सोनीपत में 109, फरीदाबाद में 103, हिसार में 86, पंचकूला में 78, रोहतक में 73, सिरसा में 67, नारनौल व यमुनानगर में 60-60, कुरुक्षेत्र में 57, जींद में 51, कैथल में 40, झज्जर में 38, भिवानी में 34, रेवाड़ी में 27, पलवल में 24, फतेहाबाद में 17 तथा नूंह में 8 संक्रमित मिले।
ये मरीज हुए ठीक
इसके साथ ही यमुनानगर में 120, फरीदाबाद में 108, हिसार में 100, रोहतक में 90, गुड़गांव में 84, करनाल में 81, पानीपत में 80, सोनीपत में 64, रेवाड़ी में 62, अंबाला में 45, नारनौल व कुरुक्षेत्र में 43-43, भिवानी में 32, पंचकूला में 30, कैथल में 20, पलवल में 16, झज्जर में 12, सिरसा में 11, नूंह में 6 तथा फतेहाबाद में 5 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं सिरसा में 3, कैथल में 2, पंचकूला व फरीदाबाद में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
81.37 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1150126 पर पहुंच गया है, जिसमें 1079232 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6148 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.66 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 81.37 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 34 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 45370 पर पहुंच गया है। कोरोना से 689 मौतों से मृत्युदर 1.06 फीसद पर पहुंच गई है।
अब तक 682 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 682 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 484 पुरूष और 205 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 170, गुड़गांव में 133, पानीपत में 47, सोनीपत में 41, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 32-32, रोहतक 31, करनाल में 30, रेवाड़ी व पंचकूला में 20-20, यमुनानगर में 19, झज्जर में 17, नूंह व हिसार में 14-14, सिरसा में 16, पलवल में 11, भिवानी में 12, कैथल में 11, फतेहाबाद में 9, जींद में 8 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
0
