Rajasthan Jee Exam today Student 19 Centers In 9 Districts, Latest News Update | राजस्थान के 9 जिलों के 19 सेंटरों पर 45 हजार स्टूडेंट्स दे रहे परीक्षा, सेंटर पर दिए गए मास्क; सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान

जयपुर25 मिनट पहले

जयपुर दिल्ली रोड स्थित आर्य कॉलेज में ली जा रही परीक्षा।

  • सभी स्टूडेंट्स को सेंटर पहुंचने के लिए अलग-अलग समय दिया गया
  • परीक्षा सेंटर में जाने से पहले छात्रों को मास्क भी उपलब्ध करवाया गया

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन मंगलवार से शुरू हुई। जो 6 सितंबर तक 2 शिफ्टों में सुबह 9 से 12, दोपहर 3 से 6 बजे के बीच होगी। परीक्षा देश के 224 शहरों में 660 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। 1 सितंबर को बीआर्क एवं बी-प्लानिंग का एग्जाम है। 2 से 6 सितंबर को बीई-बीटेक परीक्षा 489 परीक्षा केंद्रों तथा साथ ही विदेशों के 8 शहरों में भी आयोजित होगी। राजस्थान के 33 में से केवल 9 जिलों में ही जेईई मेन के 19 सेंटर बनाए गए हैं। जिनपर करीब 45 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। मेन के लिए 24 जिलों के स्डूडेंट्स को दूसरे शहरों से सफर करना पड़ेगा। कई स्टूडेंट्स को एग्जाम देने के लिए 250 से 300 किमी दूर जाना पड़ेगा। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि बसें और ट्रेनें सीमित संख्या में ही चल रही हैं। इसकी वजह से सेंटर पर पहुंचना भी अपने आप में एक चुनौती है।

जयपुर की कूकस स्थित आर्य इंजीनियरिंग कॉलेज में जेईई का एग्जाम सेंटर बनाया गया है। जहां पर कोरोना संक्रमण को देखते सभी सुविधाएं की गई हैं। यहां पर हाथ सैनिटाइज के लिये चार मशीनें लगाई गई है। 4 लाइन बनाई गईं। जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उनके डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद हैंड सैनिटाइज करवाए गए। साथ ही छात्रों को मास्क भी दिए गए।

एग्जाम सेंटर के बाहर परीक्षा देने आए छात्रों के परिवार के लोग कोरोना पर चर्चा करते भी दिखे। इस दौरान लोग कहते दिखे कि जब कुछ लोगों को कोरोना था तब तो आपने लॉकडाउन लगा दिय। अब इतना बढ़ गया है तब भी सब कुछ चल रहा है।

रोडवेज में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था

वहीं, परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन द्वारा निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई है। जेईई परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाने पर परिचालक और बुकिंग केंद्र पर दिखाना अनिवार्य होगा। जिस पर परिक्षार्थियों के लिए 0 राशि का टिकट दिया जा रहा है।

अभ्यार्थियों और अभिभावकों पर लॉकडाउन के नियम लागू नहीं होंगे

गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने बताया कि जेईई और नीट अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राज्य में लॉकडाउन लागू नहीं माना जाएगा। उन्होंने बताया कि नीट और जेईई के अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड या सॉफ्ट कॉपी को वैध पास माना जाएगा।

सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

निर्धारित दिवसों पर होटल, रेस्त्रां, धर्मशाला खुले रहेंगे

जेईई मेन परीक्षा वाले शहरों में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए परीक्षा के निर्धारित दिवसों पर होटल, रेस्त्रां, धर्मशाला खुले रहेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी, उनके अभिभावक और रेस्टोरेंट केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी और गाइडलाइन का पालन करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में नौ शहरों यथा अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, श्रीगंगानगर में 31 अगस्त 2020 से 7 सितंबर 2020 तक जेईई मेन एग्जाम आयोजित की जाएगी।

सेंटर पर प्रवेश पत्र के अनुसार रिपोर्टिंग करें स्टूडेंट्स

जेईई मेन सितंबर के प्रवेश पत्रों में प्रत्येक स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग का अलग-अलग समय दिया गया है। सभी स्टूडेंट्स एक ही समय में परीक्षा केंद्र न पहुंचे और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए एनटीए द्वारा यह निर्णय लिया है। इसलिए स्टूडेंट्स अपने प्रवेश पत्र में दिए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें।

माइक के जरिए छात्रों को नियमों की जानकारी दी गई।

माइक के जरिए छात्रों को नियमों की जानकारी दी गई।

परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। स्टूडेंट्स को दिए गए प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को अभिभावक के हस्ताक्षर, स्वयं का बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा। विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे। स्टूडेंट्स स्वयं के साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सेनेटाइजर व पानी की बोतल साथ में लाना होगा।

हैंड सैनिटाइजर की चार मशीनें लगाई गईं।

हैंड सैनिटाइजर की चार मशीनें लगाई गईं।

परीक्षा के समय मास्क का उपयोग आवश्यक होगा

स्टूडेंट्स को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्केनिंग कर प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी, साथ ही स्टूडेंट्स को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे स्टूडेंट्स को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा।

व्हीकल को सेंटर से 20 मीटर दूरी पर रखा जाएगा

स्टूडेंट्स काे लेकर आने वाले व्हीकल काे सेंटर से 20 मीटर दूरी पर ही रखना हाेगा। इससे अागे की किसी भी स्थिति में एंट्री की परमिशन नहीं मिलेंगी। वहीं, दूसरी ओर एग्जाम हाॅल के बाहर साेशल डिस्टेंसिंग के नियमाें की पालना करने के लिए स्टूडेंट्स की एंट्री और एक्जिट एक साथ न हीं हाेेगी।

एनटीए ने सेंटर के लिए जारी की ये गाइडलाइन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए एनटीए ने गाइडलाइन जारी की है। इस बार एडमिट कार्ड पर लिखे एंट्री टाइम के अनुसार हॉल में प्रवेश मिलेगा। स्टूडेंट को एडमिट कार्ड, आईडी, ट्रांसपेरेंट बॉल पेन, एडिशनल फोटोग्राफ, 50 एमएल हैंड सेनेटाइजर और पानी की ट्रांसपेरेंट बॉटल साथ ले जाने की इजाजत रहेगी।

  • स्टूडेंट्स को कोविड-19 के संबंध में सैल्फ अटेस्टेड फॉर्म देना होगा।
  • रफ वर्क के लिए शीट डेस्क पर ही मिलेंगी। पर्यवेक्षक को ग्लव्स पहनकर शीट उपलब्ध कराना होंगी।
  • हर शिफ्ट के बाद सीट, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस आदि को सेनेटाइज किया जाएगा। सेंटर पर भी सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध होगा।
  • पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि सभी प्रक्रियाएं टच फ्री हों, जिससे शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया जा सके।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Togo is first African country to end sleeping sickness as a public health problem

Tue Sep 1 , 2020
Togo has received validation from the World Health Organization (WHO) for having eliminated human African trypanosomiasis or “sleeping sickness” as a public health problem, becoming the first country in Africa to reach this milestone. Sleeping sickness is caused by parasites which are transmitted by infected tsetse flies and is only […]

Breaking News

Recent Posts