मारुति की बिक्री 17 फीसदी से ज्यादा बढ़ी, अगस्‍त में 1,24,624 इकाई पर

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री अगस्त में 17.1 फीसदी बढ़कर 1,24,624 इकाई पर पहुंच गई है। कंपनी ने एक साल पहले समान महीने में 1,06,413 वाहन बेचे थे। कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा कि अगस्त महीने में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 20.2 फीसदी बढ़कर 1,16,704 इकाई पर पहुंच गई, जबकि अगस्त, 2019 में 97,061 इकाई रही थी। 

कंपनी ने बताया कि अगस्‍त महीने के दौरान कंपनी की मिनी कारों, ऑल्‍टो और वैगन आर की बिक्री 94.7 फीसदी बढ़कर 19,709 इकाई पर पहुंच गई, जो अगस्त, 2019 में 10,123 इकाई थी। इसी तरह कॉम्पैक्ट खंड में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 14.2 फीसदी बढ़कर 61,956 इकाई पर पहुंच गई, जो अगस्त, 2019 में 54,274 इकाई रही थी।

वहीं, मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री 23.4 फीसदी घटकर 1,223 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,596 इकाई थी। कंपनी के यूटिलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 13.5 फीसदी बढ़कर 21,030 इकाई पर पहुंच गई, जो अगस्त, 2019 में 18,522 इकाई रही थी। साथ ही अगस्त में कंपनी का निर्यात 15.3 फीसदी घटकर 7,920 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान महीने में 9,352 इकाई रहा था।

यह खबर भी पढ़े: ‘KGF’ स्टार यश और राधिका के बेटे का नामकरण संस्कार का वीडियो वायरल

यह खबर भी पढ़े: अगर आप भी है गले की खराश और जुकाम से परेशान, तो अपनाये ये घरेलू उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 66426 Cases Updates | Haryana District-Wise/Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra | सीएम मनोहर लाल में अभी भी कोरोना के सिम्टोमैटिक लक्षण, प्रदेश में 1694 केस मिले, 17 की कोरोना से मौत

Tue Sep 1 , 2020
Hindi News Local Haryana Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 66426 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra पानीपत37 मिनट पहले कॉपी लिंक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर। प्रदेश में 249 मरीजों की हालत नाजुक, 207 को रखा गया ऑक्सीजन पर […]

Breaking News

Recent Posts