Sandip singh to file defamation case against those who spreading rumors and false allegations | अपने खिलाफ अफवाहें और झूठी खबरें फैलाने वालों पर मानहानि का मुकदमा करने वाले हैं संदीप सिंह

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त कहे जाने वाले करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर संदीप सिंह लंबे अरसे बाद खबरों में वापस आए हैं। संदीप अपने खिलाफ फैल रही अ‌फवाहों से काफी खफा हैं और अब वो ऐसी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अवमानना का केस करेंगे। उनके मीडिया मैनेजर दीपक साहू ने ट्विटर पर यह जानकारी दी कि संदीप अब अफवाहें फैलाने वालों पर एक्शन लेने वाले हैं।

अचानक एक्टिव होने पर मीडिया ने उठाए थे सवाल

दरअसल, संदीप 10 महीने से सुशांत के संपर्क में नहीं थे, लेकिन 14 जून को उन्हें सुशांत की मौत के बाद उनके घर के बाहर देखा गया। उन्हें मॉर्चुरी में भी देखा गया, जहां पर वो पुलिसवालों से बातचीत कर रहे थे। इतने लंबे समय तक सुशांत से कोई कॉन्टैक्ट ना होने और उनकी मौत के बात अचानक एक्टिव हो जाने वाले संदीप पर जब मीडिया ने सवाल उठाए तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और गायब हो गए।

सुशांत के परिवार वाले भी नहीं जानते, संदीप कौन है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप की कॉल रिकॉर्ड से ये बात सामने आई है कि सुशांत की बॉडी को ले जाने वाले एंबुलेंस ड्राइवर से भी संदीप की बात हुई थी। यही नहीं सुशांत के अंतिम संस्कार के बाद भी संदीप मुंबई के इन्वेस्टिगेटिव अफसर से बात करते रहे थे। सुशांत के परिवार वालों से भी संदीप के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने साफ कह दिया था कि संदीप कौन है, यह उन्हें नहीं मालूम।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

coronavirus: করোনায় কলকাতায় মৃত্যু আরও এক চিকিত্‍সকের! - covid-19 alert: another doctor died of coronavirus in kolkata!

Tue Sep 1 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: রাজ্যের আরও এক চিকিত্‍‌সক মারা গেলেন করোনায়। মঙ্গলবার ভোরে কলকাতার এক বেসরকারি হাসপাতালে তাঁর মৃত্যু হয়েছে। মৃত চিকিত্‍‌সকের নাম সঞ্জয় সেন। বয়স হয়েছিল ৬৫ বছর। করোনাভাইরাস ধরা পড়ার পর থেকে মেডিকা হাসপাতালের ভর্তি ছিলেন। শারীরিক অবস্থার অবনতি হলে, ১৪ অগস্ট থেকে তাঁকে ইকমো সাপোর্টে রাখা হয়েছিল। […]

Breaking News

Recent Posts