Nuh Three children died when took bath in a pond with children | तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से हुई मौत

नूंह8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक बच्चा रेहान (बायें), हेमंत (मध्य) और पवन (दायें)।

  • दो बच्चे नूंह के उजीना गांव में नहाते वक्त डूबे
  • एक बच्चा मालब गांव में डूबा

नूंह जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग गांवों में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। उजीना गांव के रहने वाले पवन (13) पुत्र ओमप्रकाश व हेमंत (15) पुत्र नेतराम मंगलवार की दोपहर 12 बजे अपने अन्य तीन साथियों के साथ गांव के पावर हाउस स्थित एक तालाब में नहाने के लिए गए। इस दौरान पवन व हेमंत गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस दौरान संदीप व गौरव ने कपड़ा बांधकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। पवन व हेमंत को डूबते देख उनके साथियों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डालचंद, नानक, गौरू व वीरपाल ने कड़ी मशक्कत के बाद पवन व हेमंत को तालाब से निकाला, लेकिन इस दौरान पवन व हेमंत ने तोड़ दिया।

वहीं दूसरा मामला मालब गांव का है। जहां एक 6 वर्षीय रिहान पुत्र मोहम्मद निसार शाम 4 बजे अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया। इस दौरान अन्य सभी बच्चे वापस आ गए, लेकिन रिहान घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने इधर उधर तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं लगा पाया। इसी बीच परिजन तालाब की ओर पहुंचे तो रिहान की चप्पल देख तालाब में छानबीन की तो रिहान को मृत देखा गया। मंगलवार को जिले में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। दोनों गांव में मातम छाया हुआ है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Makers of Amazon Prime Video’s Breathe 2 reportedly working on third installment : Bollywood News

Wed Sep 2 , 2020
Amazon Prime Video’s Breathe: Into the Shadows opened to mild reactions. While the project was deemed successful, it seems like the makers are reportedly going forward with the third installment. Breathe 2 starred Abhishek Bachchan in the lead with Nitya Menen and Amit Sadh in pivotal roles. Abundantia Entertainment’s Vikram […]

Breaking News

Recent Posts